Chamkila OTT Release: ‘चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ चलाएंगे अपना जादू, जानें कब और कहां होगी रिलीज

1 / 1
Chamkila OTT Release: ‘चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ चलाएंगे अपना जादू, जानें कब और कहां होगी रिलीज
फुल स्क्रीन में देखें

Amar Singh Chamkila Trailer

Chamkila OTT Release: चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘चमकीला’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है.

Chamkila OTT Release: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अमर सिंह चमकीला का बहुत नाम है. उन्हें एल्विस प्रेस्ली ऑफ पंजाब के नाम से भी जाना जाता था. हालांकि उनकी हत्या साल 1988 में कर दी गई थी.

अमर सिंह चमकीला के जीवन से जुड़ी कई एसी कहानियां है, जो शायद हम कभी नहीं जानते होंगे. अब इस फिल्म से अमर सिंह चमकीला के जिंदगी की कहानियां और कई राज के बारे में बताया जाएगा.

26 फरवरी 2024 को फिल्म ‘चमकीला‘ का एक मोशन पोस्टर के साथ उसके रिलीज डेट का ऐलान किया गया था. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. इस बात की पुष्टि नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिया है.

नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में लिखा था, माहौल बन जाता था जब वह छेड़ता था साज, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 अप्रैल से स्ट्रीम किया जाएगा.

इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है और इसमें परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में ए आर रहमान ने अपने म्यूजिक का जादू बिखेरा है.

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो वो पंजाब के लोकप्रिय सिंगर अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की है. दोनों को साल 1988 जान से मार दिया गया था. उनके साथ-साथ उनके बैंड के दो और सदस्यों की भी जान ली गई थी.

इम्तियाज अली ने इससे पहले कई ब्लाक्बस्टर फिल्में जैसे जब वी मेट, रॉकस्टार और लैला मजनू बॉलीवुड को दी है. अब फैंस उनकी फिल्म चमकीला को लेकर उत्साहित है.

परिणीति चोपड़ा की यह शादी के बाद पहली फिल्म होगी. बता दें उन्होंने साल 2023 में राघव चड्डा से शादी की थी. इस फिल्म से पहले उन्हें मिशन रानीगंज में देखा गया था. इसमें वो और अक्षय कुमार साथ में नजर आए थे.

Raghav Chadha संग शादी के बाद पॉलिटिक्स में परिणीति चोपड़ा करेंगी एंट्री? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >