अब Mika Singh को डेट करने की खबरों पर Chahatt Khanna बोली- ये सिर्फ प्रमोशन के लिए है

Mika Singh और अभिनेत्री चाहत खन्ना की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है.

हाल ही में गायक मीका सिंह (Mika Singh) और अभिनेत्री चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चाहत ने कहा कि ये सब उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के लिए किया.

Also Read: Salman Khan का ये Kiss वीडियो हो रहा वायरल, याद आएगी बीते कल की सुपरहिट फिल्म की…

डीएनए से बात करते हुए इस पर चाहत खन्ना ने कहा, ‘लोगों ने मेरा दिमाग खा लिया है, सच में. लोग कह रहे हैं कि मीका को डेट मत करो उसने हमारा दिल तोड़ दिया. आज मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ इस पर बात कर हंस रही हूं.’

चाहत खन्ना ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उनका और मीका सिंह का क्वारंटीन लव गाना जल्द रिलीज होने वाला है. इस गाने की शूटिंग को मीका सिंह के घर पर शूट किया है. उन्होंने कहा, हमने घर में ही शूट किया है. हम दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. मैं बस उनके घर में गई थी. हम दोनों ने मिलकर फोन पर शूट किया. लोग समझ नहीं पाए कि मैं अपने गाने का प्रमोशन कर रही थी.

चाहत ने आगे कहा, ‘लोगों को ये नहीं पता कि मैं बस गाना प्रमोट कर रही हूं. उन्हें लग रहा है कि हम डेट कर रहे हैं. ये सिर्फ प्रमोशन प्लान के चलते हो रहा है. मुझे नहीं पता कि लोगों को मीका से क्या दिक्कत है, वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं. हम लोगों ने शूटिंग करते हुए बहुत मजे किए. हमने दो दिन तक इसकी शूटिंग की थी.’

इससे पहले चाहत ने मीका के साथ तस्वीरें साझा कीं थी और उनके कैप्शन में उल्लेख किया कि उन्हें खुशी है कि वे दोनों कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे से मिले. वहीं, मीका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप शेयर की थी. इसमें दिखाया गया है कि पानी पूरी तैयार किया जा रहा है. अपने टाइटल में उन्होंने चाहत को टैग किया और हैशटैग ‘QuarantineLove’ के साथ किस की इमोजी शेयर की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >