Celebrity MasterChef Promo: टीवी के ये 8 स्टार्स अपनी कुकिंग से शो में लगाएंगे मसालेदार तड़का, देखें प्रोमो VIDEO

Celebrity MasterChef Promo: मास्टर शेफ्स का पहला प्रोमो आज फाइनली मेकर्स की ओर जारी कर दिया गया है. इसमें कई टीवी स्टार्स की झलक देखने को मिल रही है.

Celebrity MasterChef Promo: साल 2025 टीवी लवर्स के लिए रोमांचक तरीके से शुरू होने वाला है, क्योंकि उनका पसंदीदा कॉमेडी शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स फिर से स्क्रीन पर वापसी कर रहा है. इसमें दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कई फेमस टीवी स्टार्स की कुकिंग स्कील्स भी देखने को मिलेगी. मेकर्स ने अब पहला प्रोमो जारी किया है.

मास्टरशेफ का पहला प्रोमो आउट

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला प्रोमो शेयर किया. इसमें टीवी जगत के कई फेमस स्टार्स की झलक देखने को मिली. वीडियो की शुरुआत फराह खान को एक डिश पेश करते हुए होती है. फिर रणवीर बराड़ उनकी जगह लेते हैं और प्रतियोगियों को एक डिश बनाने का निर्देश देते हैं. फराह तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना के सामने खड़ी होती है और कहती हैं कि बर्फ में आग डालकर आइसक्रीम केक बनाना है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में ये स्टार्स मचाएंगे धमाल

  • गौरव खन्ना
  • तेजस्वी प्रकाश
  • दीपिका कक्कड़
  • राजीव अदातिया
  • निक्की तंबोली
  • अर्चना गौतम
  • फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू
  • उषा नाडकर्णी

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज

  • रणवीर बराड़
  • विकास खन्ना
  • फराह खान

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कब होगी स्ट्रीम

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “जिन्हें देख कर पूरा इंडिया सीटी बजाता था, अब उन सबकी सीटी बजेगी! देखिए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, जल्द आ रहा है, सिर्फ #सोनीएंटरटेनमेंटटेलीविजन पर!” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ कब सोनी टीवी पर स्ट्रीम होगी. इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है. फैंस प्रोमो देखकर काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह देखने में मजा आएगा.”

Also Read- Laughter Chefs Season 2 का हिस्सा बनेंगे गौरव खन्ना, ये 9 स्टार्स कुकिंग के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Also Read- Look Back 2024: पुष्पा 2 से लेकर भूल भुलैया 3 तक, इन फिल्मों ने की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >