Celebrity MasterChef: फूट-फूटकर रोने लगी दीपिका कक्कड़, कहा- मैं आज उन्हें रिप्रेजेंट करती हूं जिन्हें…

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दीपिका कक्कड़ नजर आ रही है. दीपिका इसमें भावुक होती दिख रही है. फराह खान उनसे उनके इमोशनल होने के बारे में पूछती है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है और इसमें टीवी के कई बड़े स्टार्स भाग ले रहे हैं. इसमें से एक कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ है. दीपिका का एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में दीपिका क्रीम ब्रूली टार्ट शो के जज रणवीर बरार और विकास खन्ना को टेस्ट करने के लिए देती है. दोनों जजेस डिश टेस्ट करते हैं. विकास डिश टेस्ट करने के बाद कहते हैं, कत्ल. उनके तारीफ करने पर दीपिका बहुत भावुक हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू आ जाते हैं. फराह खान उससे पूछती है, दीपिका रो क्यों रही हो इतना? इसपर दीपिका कहती है, मैं आज उन्हें रिप्रेजेंट करती हूं जिन्हें ये बोलकर दबाया जाता है, अरे किचन में तो खाना ही बनानी है. हां, हूं मैं होम कुक. ये सुनकर अर्चना गौतम की आंखों से भी आंसू आने लगते हैं. फराह, दीपिका से कहती है, जो तुझे ट्रोल करते हैं ना, उन्हें मिल गया जवाब. गौरतलब है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदतिया, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह, चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत जैसे सेलेब्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >