Celebrity MasterChef में बेबस दिखी अर्चना गौतम, फर्श पर बैठकर फूट-फूटकर रोई, VIDEO

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है.

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ने हाल ही में ब्लैक एप्रन वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की. इसमें प्रतियोगियों को रात भर खाना बनाना था. जहां अर्चना गौतम, फैसल शेख, कबिता सिंह और गौरव खन्ना को एक स्पेशल डिस बनानी थी. कबिता और फैसू को स्लो कुकिंग विधि से खाना बनाना था. वहीं अर्चना को फर्मेंटेशन का उपयोग करना था. जैसे ही सेलिब्रिटीज आते हैं, अर्चना आटे को देखकर परेशान हो जाती हैं. वह इस बात पर हैरान लग रही थी कि वह डिश को एक साथ कैसे लाएगी. वहीं कबिता कहती हैं, ‘चुनौती काफी कठिन है, मैंने पहले कभी रात भर खाना नहीं बनाया.’ जबकि फैसू नूडल्स बनाने में काफी तेज थे.

अर्चना की टेबल पर जजों को लगता है कि उनकी फिलिंग अच्छी नहीं थी. वह कहते हैं कि एक गलती और वह मास्टरशेफ से एलिमिनेट हो सकती हैं. जैसे तैसे अर्चना डिश कंप्लीट करती हैं, लेकिन जजों को यह पसंद नहीं आता. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये मास्टरशेफ लेवल डिश नहीं है.’ जैसे ही जज अनाउंस करते हैं कि आज कौन जाएगा. अर्चना रोते हुए फर्श पर गिर जाती है. उन्होंने कहा, मैं आज रोना नहीं चाहती थी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >