Box Office Report: आई वांट टू टॉक फ्लॉप हुई या हिट, जानें वीकेंड में कितना कर पाई कमाई

Box Office Report: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितने करोड़ कमाए.

Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और जाने-माने फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने पहली बार एक फिल्म में साथ आए. स्टार्स की फिल्म आई वांट टू टॉक 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि ये टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है. आइये जानते हैं मूवी ने तीन दिनों के भीतर कितने करोड़ की कमाई की.

आई वांट टू टॉक ने 3 दिनों में कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 0.50 करोड़ रुपये कमाए. आई वांट टू टॉक का नेट कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में 14.55 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली थी. आई वांट टू टॉक के सुबह के शो में 5.96 प्रतिशत, दोपहर के शो में 18.00 प्रतिशत, शाम के शो में 16.32 प्रतिशत और रात के शो में 17.91 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूजीत सरकार ने 40 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म बनाई है.

आई वांट टू टॉक की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के साथ भारत में डेली लाइफ की चुनौतियों का सामना करता है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू, टॉम मैकलेरन, जेनेट कार्टर, क्रिस्टिन गोडार्ड, जो रसेल और कैप्रिस ओट प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सिनेमाघरों के बाद आई वांट टू टॉक प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है.

Also Read- Box Office Report: टिकट काउंटर पर दूसरे दिन चमकी I Want To Talk, अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस बनी हाईलाइट

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन नहीं बन पाई सुपरहिट, नो-प्रॉफिट-नो-लॉस की स्थिति में अजय देवगन की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >