Box Office Report: भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई या हिट, तीन हफ्ते में कितना किया कलेक्शन

Box Office Report: कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 228.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आइये जानते हैं ये बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप,

Box Office Report: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. 21वें दिन हॉरर-कॉमेडी ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 228.25 करोड़ रुपये हो गई.

भूल भूलैया 3 ने कमाए इतने करोड़

भूल भूलैया 3 ने पहले वीक में 148.75 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की. वहीं दूसरा हफ्ता आते आते यह थोड़ सुस्त हुआ, लेकिन शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 23 करोड़ रुपये रही. 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज में अभी भी 2 सप्ताह बाकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 15 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये और जोड़ेगी.

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही या हिट

अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ बड़ी टक्कर का सामना करने के बावजूद, भूल भुलैया 3 अपनी जबरदस्त कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बनकर उभरी. अगर सोलो रिलीज होती तो यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाती. प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, लुका छुपी और भूल भुलैया 2 के बाद भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की छठी क्लीन हिट फिल्म है.

भूल भूलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 1- 148.75 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 2- 56.50 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 4.5 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16- 5 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17- 6 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18- 1.85 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19- 1.90 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20- 2.20 करोड़
  • भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21- 1.55 करोड़
  • भूल भूलैया टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 228.25 करोड़

Also Read- Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंडस्ट्री कैसे आगे…

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: 20वें दिन फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल, जानें अब तक की टोटल कलैक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >