Box Office Report: बागी 4, मिराय और द बंगाल फाइल्स, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी, देखें रिपोर्ट कार्ड

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जिसमें टाइगर श्रॉफ की बागी 4, विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स और तेजा सज्जा, मंचू मनोज की मिराय शामिल है. तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल हुआ. कौन फुस्स हुआ कौन हिट, आइये जानते हैं.

Box Office Report: कई बार ऐसा होता है, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्मों की टक्कर होती है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि किसने बाजी मारी और कौन फेल हो गया. इस वक्त थियेटर्स में एक साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. जिसमें टाइगर श्रॉफ की बागी 4, विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स और तेजा सज्जा, मंचू मनोज की मिराय शामिल है. आइये जानते हैं किसने अब तक कितना कलेक्शन किया.

मिराय का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक तेजा सज्जा और मंचू मनोज की नई फैंटेसी एडवेंचर फिल्म मिराय ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 0.76 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 57.34 करोड़ हो गया. मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. “मिराई” ने नागा चैतन्य और साई पल्लवी की “थांडेल” की अब तक की कमाई को पार कर लिया.

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने भारत में अब तक 51.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इसने अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया. साथ ही यह एक्टर की पोस्ट कोविड के बाद 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इधर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म ने 13 दिनों में 15.09 करोड़ की कमाई की है, जो काफी निराशाजनक है. 5 सितंबर को आई यह फिल्म पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई. निराशा व्यक्त करते हुए, निर्देशक ने कहा कि यह “निराशाजनक” है कि राज्य के दर्शक बंगाल पर आधारित एक फिल्म नहीं देख पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Biopic: पीएम नरेंद्र मोदी पर बनेगी बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’, लीड रोल में दिखेगा ये साउथ एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >