Border 2: इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी बॉर्डर 2, सैनिक बन सनी देओल की गुंजेगी दहाड़

Border 2: सनी देओल की बॉर्डर 2 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. जहां वरुण धवण भी इस वॉर मूवी का हिस्सा होंगे. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी.दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.

Border 2: गदर 2 की ग्रैंड सक्सेस के बाद सनी देओल सातवें आसमान पर हैं. अब एक्टर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी सितारों में से एक हैं और उनकी झोली में कई फिल्में है. जिसमें बॉर्डर 2 शामिल है. 1997 में बॉर्डर ने जादू बिखेर दिया था. सनी देओल, सुनील शेट्टी स्टारर वॉर फिल्म देशभक्ति से भरपूर था और इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सालों बाद, जेपी दत्ता बॉर्डर 2 के साथ वापस आ रहे हैं. मेजर कुलदीप के रूप में सनी देओल की वापसी के साथ सीक्वल की अनाउंसमेंट की गई है.

सनी देओल के साथ वरुण धवण हुए शामिल

अब वरुण धवन बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ ‘फौजी’ के रूप में शामिल हुए. बीते दिनों मेकर्स ने वॉर फिल्म का धमाकेदार टीजर शेयर किया, वीडियो में, जिसमें सोनू निगम का पॉपुलर बॉर्डर गाना संदेशे आते हैं का एक लाइन बजता है… ऐ गुजरने वाली हवा तू सुन. बाद में एक वॉयसओवर सुनाई देता है, “दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं… जब धरती मां बुलाती है सब छोड़ के आता हूं… हिंदुस्तान का फौजी हूं मैं.”

बॉर्डर 2 के बारे में

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह की ओर से किया जाएगा, जिन्होंने पहले 2019 में अक्षय कुमार स्टारर केसरी को भी डायरेक्ट किया था. बॉर्डर 2 जे.पी. दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी.दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.

क्या होगी बॉर्डर 2 की कहानी

जेपी दत्ता ने बॉर्डर की कहानी पर बात करते हुए खुलासा किया कि सीक्वल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लड़ी गई अन्य लड़ाइयों पर केंद्रित होगा. फिल्म निर्माता ने इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता की कहानियां हमेशा प्रासंगिक रहेंगी क्योंकि हर कोई देश से प्यार करता है. उन्होंने आगे बताया कि बॉर्डर की सफलता इसलिए थी, क्योंकि यह वीरता की कहानी थी. उन्होंने आगे कहा, “हमारे सशस्त्र बल अपने हर काम में इतने प्रेरणादायक हैं कि अगर भावनाओं को पकड़ लिया जाए और सही तरीके से चित्रित किया जाए, तो यह लोगों के दिलों में जादू पैदा कर सकता है.

Read Also- Border 2: निधि दत्ता ने रिवील कर दी सनी देओल की फिल्म की कहानी, कहा- ये गदर 2 की तरह की ब्लॉकबस्टर…

Read Also- Border 2 में सनी देओल के बाद इस एक्टर की हुई एंट्री, धांसू टीजर शेयर कर बोले- धरती मां जब बुलाती है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >