Border 2: आर्मी की वर्दी में बेटे आहान को देख इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, इंस्टा पर लिख दी दिल की बात

Border 2: बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ सुनील शेट्टी का एक इमोशनल पोस्ट भी सामने आया है. बेटे अहान शेट्टी को वर्दी में देखकर सुनील शेट्टी भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि बेटे को वर्दी में देखना सिर्फ यादों को दोहराना नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, त्याग, साहस और उस खामोशी की याद दिलाता है. पढ़ें पूरी खबर…

Border 2: जैसे ही बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिल्म से जुड़ी भावनाएं भी सामने आने लगीं. इस बार चर्चा सिर्फ फिल्म की नहीं, बल्कि अभिनेता सुनील शेट्टी के उस भावुक पल की भी है, जब उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को अपने दिल से जोड़कर देखा. सुनील शेट्टी ने खुलकर कहा कि बॉर्डर उनके लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि सालों से उनके भीतर जमी एक जिम्मेदारी बन चुकी है.

बॉर्डर की कहानी कैमरा बंद होने के बाद भी जिंदा

इस बार मामला और भी खास है, क्योंकि बॉर्डर 2 में उनके बेटे अहान शेट्टी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. सुनील शेट्टी ने इसे अपनी जिंदगी का फुल सर्कल मोमेंट बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बॉर्डर और बॉर्डर 2 के कुछ दमदार सीन थे. इसके साथ उन्होंने लिखा कि बॉर्डर की कहानी कैमरा बंद होने के बाद भी उनके अंदर जिंदा रही.

बेटे को वर्दी में देखकर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने अपने मैसेज में लिखा कि इतने सालों बाद अपने बेटे को वर्दी में देखना सिर्फ यादों को दोहराना नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, त्याग, साहस और उस खामोशी की याद दिलाता है, जो सैनिकों की जिंदगी का हिस्सा होती है. उन्होंने साफ कहा कि यह फिल्म न तो जंग की महिमा के लिए है और न ही शोहरत के लिए.

कुछ कहानियां पर्दे तक नहीं रहतीं

उनके मुताबिक, बॉर्डर 2 शांति की कीमत और सीमा पर खड़े जवानों के हौसले को याद करने की कहानी है. उन्होंने लिखा कि सीमा वो जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, बल्कि वहीं से साहस की शुरुआत होती है. अपने संदेश के आखिर में सुनील शेट्टी ने कहा कि कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पूरे देश की रीढ़ बन जाती हैं. उन्होंने वर्दी की अहमियत कभी न भूलने की बात कही और अपनी पोस्ट “जय हिंद, जय भारत” के नारे के साथ खत्म की. बता दें, बॉर्डर पहली बार 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार थे. आज उसका सीक्वल बॉर्डर 2 के नाम से रिलीज हुआ है.

यह भी पढे़ं: Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया?

यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >