बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तारीफ में कही ये बात, फैंस बोले- रिश्ता पक्का…

Boney Kapoor confirms Janhvi Shikhar Relationship: जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग आए दिन डिनर डेट या फिर घूमते दिखाई देती है. कपल काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने पिता और निर्माता बोनी कपूर ने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है. साथ ही शिखर की जमकर तारीफ भी की.

Boney Kapoor confirms Janhvi Shikhar Relationship: बॉलीवुड के फेमस निर्माता बोनी कपूर अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन दिवंगत भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं. मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बात की. उनकी इन बातों से फैंस ये क्यास लगाने लगे कि पापा ने बेटी के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है क्या.


शिखर पहाड़िया को लेकर बोनी कपूर ने कही ये बात
जूम से बात करते हुए, बोनी कपूर ने कहा, “मैं शिखर पहाड़िया से पर्सनली प्यार करता हूं और वास्तव में, कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी, लेकिन मैं उस समय भी उनके साथ अच्छे रिलेशन में था. मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता… वह आसपास रहेगा. जब किसी की फीलिग्ंस आपके लिए या फिर जान्हवी से जुड़ी हो, तो वह आपके लिए केयर करेगा. इसलिए मुझे लगता है कि हमारी लाइफ में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं.” इस कमेंट पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,” तो रिश्ता पक्का समझे बोनी जी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वाह क्या पापा है.”


जान्हवी कपूर और शिखर कई सालों से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट
जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है. हालांकि स्टार्स को अक्सर एक दूसरे संग डिनर और लंच डेट पर जाते हुए देखा जाता है. स्टार्स अक्सर घूमते-फिरते मीडिया लाइमलाइट में भी आ जाते हैं. लवबर्ड्स हाल ही में खुशी और अनिल कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. रिपोर्टों के अनुसार, जान्हवी और शिखर ने हाई स्कूल में एक-दूसरे को डेट किया, फिर जब एक्ट्रेस एक्टिंग सीखने के लिए लॉस एंजिल्स चली गईं तो रिश्ता टूट गया और साल 2023 में उनका रिश्ता फिर से शुरू हो गया.


कौन है शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. कॉफी विद करण सीजन 7 में जान्हवी ने लगभग शिखर संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म ही कर दिया था. जब उनसे होस्ट करण ने पूछा कि उनके स्पीड डायल पर कौन से तीन नंबर हमेशा रहते हैं. तब एक्ट्रेस ने कहा कि खुशी, बोनी कपूर और शिखू. इसके बाद फैंस ने काफी रिएक्शन दिए थे. उन्होंने कहा, कि दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं.

Read Also- शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर! पैपराजी ने किया स्पॉट तो शर्म से लाल हो गई एक्ट्रेस, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >