Yodha OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, ‘योद्धा’, घर बैठे वीकेंड पर करें एंजॉय

1 / 1
Yodha OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, ‘योद्धा’, घर बैठे वीकेंड पर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Yodha

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को आप घर बैठे देख सकते हैं. बता दें कि मूवी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर फिल्म योद्धा ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है. इस बारे में एक्टर ने फैंस को अपडेट दिया.

Yodha

फिल्म योद्धा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, जब खतरा करीब आता है, तो साहस ऊंचा उठता है.

Yodha

योद्धा में सिद्धार्थ के अपोजिट राशि खन्ना और दिशा पटानी हैं. इसके अलावा मूवी में रोनित रॉय, तनुज विरवानी और सनी हिंदुजा ने भी काम किया है.

Yodha

योद्धा सिनेमाघरों में 15 मार्च को रिलीज हुई थी. ये करण जौहर निर्मित है और सागर अम्ब्रे-पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही.

Yodha

योद्धा प्राइम वीडियो पर पहले ही रिलीज किया गया था. हालांकि अमेजन का सब्सक्रिप्शन होने के बाद भी लोगों को इसे देखने के लिए 349 रुपये चुकाने पड़ते. अब हालांकि मूवी फ्री में अमेजन के सब्सक्रिप्शन वाले देख सकते हैं.

योद्धा की कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर अरुण कात्याल के यात्रा पर आधारित है, जो भारत को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश करता है. इसमें रोनित रॉय उनके पिता का रोल निभा रहे हैं.

Yodha

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘योद्धा’ 55 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. वहीं, सिनेमाघरो में मूवी को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था.

Sidharth malhotra

रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा, मेघना गुलजार की मूवी में नजर आएंगे. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा एक्टर दिनेश विजान की मूवी में भी काम कर रहे हैं.

Yodha Box Office Collection Day 2: ‘योद्धा’ के सामने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हाल बेहाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Yodha Twitter Review: योद्धा बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लगाई जान की बाजी, जानें कैसी लगी दर्शकों को मूवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >