Yodha Box Office Collection Day 2: ‘योद्धा’ के सामने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हाल बेहाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

1 / 1
Yodha Box Office Collection Day 2: ‘योद्धा’ के सामने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हाल बेहाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Yodha

Yodha Box Office Collection Day 2: एक्शन थ्रिलर योद्धा के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में है. वहीं, बस्तर: द नक्सल स्टोरी के कलेक्शन के बारे में भी आपको बताते है.

Yodha Box Office Collection Day 2: निर्देशक सागर अंब्रे और पुष्कर झा की एक्शन थ्रिलर योद्धा को रिलीज हुए दो दिन हो गए है. फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है, इसके बारे में आपको बताते है.

Yodha

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी स्टारर फिल्म योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. Sacnilk.com के अनुसार, मूवी ने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

Yodha box office collection day 2

एक्शन से भरपूर फिल्म योद्धा ने पहले दिन भारत में 4.1 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक मूवी की टोटल कमाई 9.85 करोड़ रुपए हो गई है. हालांकि रविवार को कमाई में इजाफा हो सकता है.

Yodha

मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ‘एक खरीदें, एक फ्री टिकट पाएं’ ऑफर चलाया है. ऑफर का लाभ उठाने के लिए चेकआउट के दौरान प्रोमो कोड योद्धा यूज करना होगा.

Yodha

बॉक्स ऑफिस पर योद्धा का मुकाबला बस्तर: द नक्सल स्टोरी से हुआ. बस्तर फिल्म में अदा शर्मा, निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तिकड़ी ने काम किया है.

Bastar The Naxal Story

बस्तर: द नक्सल स्टोरी एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. इसमें शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन ने भी काम किया है.

Bastar the naxal story

Sacnilk.com के अनुसार, मूवी ने ओपनिंग डे पर 0.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जबकि शुरूआती अनुमानों की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. अबतक मूवी का टोटल कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपए हो गया है.

Shaitaan

विकास बहल द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म शैतान, योद्धा को कड़ी टक्कर दे रहा है. Sacnilk.com के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जल्द ही ये 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी.

Shaitaan

वहीं, यह हॉरर फिल्म शैतान पहले ही दुनिया भर में 100.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है. अजय देवगन, ज्योतिका और आर. माधवन ने इसमें प्रमुख किरदार निभाया है.

Yodha Box Office Collection Day 1: योद्धा का पहले दिन नहीं चला जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >