Yodha Box Office Collection Day 1: योद्धा का पहले दिन नहीं चला जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

1 / 1
Yodha Box Office Collection Day 1: योद्धा का पहले दिन नहीं चला जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Yodha Box Office Collection Day 1: योद्धा का पहले दिन नहीं चला जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Yodha Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी योद्धा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आपको बताते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितनी कमाई की.

Yodha Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना स्टारर योद्धा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.

Yodha in theatre

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्माण अपूर्व मेहता, करण जौहर, हीरू यश जौहर और शशांक खेतान ने किया है.

Yodha box office collection day 1

योद्धा को समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है, लेकिन फिर भी मूवी ने पहले दिन कोई तगड़ी कमाई नहीं की. Sacnilk.com के मुताबिक, मूवी ने अपने पहले दिन भारत में 4.25 करोड़ का बिजनेस किया.

Yodha occupancy

योद्धा को पहले दिन कुल मिलाकर 13.86 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली. हालांकि पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ से बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में इजाफा होने की उम्मीद है.

Yodha offer

मेकर्स ने टिकटों पर एक रोमांचक 1+1 ऑफर की घोषणा की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा, योद्धा खरीदें-एक-पाएं-एक मुफ्त टिकट ऑफर. बड़े स्क्रीन पर एक्शन-थ्रिलर का अनुभव करने के इच्छुक फैंस के लिए अद्भुत खबर.

Yodha release

साल 2024 में योद्धा सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर मूवी अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

Shaitaan

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा को अजय देवगन, आर माधवन की शैतान से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब तक शैतान ने भारत में कुल 84.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Yodha

फिल्म के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ दिल्ली आए थे. इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया था, “योद्धा पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है. हमने एक नई टास्क फोर्स बनाई है -योद्धा. इसलिए जब आप शून्य से कुछ बनाते हैं, तो आप बहुत सारी स्वतंत्रताएं ले सकते हैं.

Sidharth malhotra

एक्टर ने आगे कहा था, हमने फिल्म में कई बदलाव किए हैं और मुझे जो एक्शन करने को मिला वह शेरशाह से बहुत अलग है. यह कहीं अधिक व्यावसायिक और मनोरंजक फिल्म है.

Yodha Movie Review: एंटरटेनमेंट में औसत रह गयी है फिल्म योद्धा… यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >