YRKKH: पोद्दार परिवार में बढ़ी तकरार, कृष की हरकत पर भड़के अरमान और आर्यन

YRKKH: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि कृष और दिशा की बहस हो जाती है. आर्यन गुस्से में कृष को थप्पड़ मार देता है. अरमान, कृष से दिशा से माफी मांगने को कहता है.

YRKKH: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा सभी मेहमानों का स्वागत करती हैं. पार्टी पूरी तरह कव्वाली थीम पर आधारित होती है, जिसे देखकर कावेरी काफी खुश नजर आती हैं. इसी दौरान मुक्ति के लड़कों वाले कपड़े पहनने पर सभी हैरान रह जाते हैं. मुक्ति बताती है कि वह लड़कों की टीम से कव्वाली मुकाबले में हिस्सा लेने वाली हैं क्योंकि मायरा लड़कियों की टीम में है.

अरमान और अभीरा की बढ़ी नजदीकियां

पार्टी के दौरान अरमान और अभीरा एक-दूसरे को देखकर खो जाते हैं. अभीरा उस समय भावुक हो जाती है जब उसे पता चलता है कि अरमान ने मेहर केस में रजत का नाम क्लियर करवा दिया है. दोनों साथ मिलकर यह खुशखबरी मुक्ति को देने का फैसला करते हैं. कव्वाली मुकाबले के बीच अरमान और अभीरा अलग-अलग टीम में होते हुए भी एक-दूसरे के करीब महसूस करते हैं.

कृष और दिशा के बीच बढ़ा विवाद

दूसरी ओर कृष और दिशा के बीच बहस बढ़ती चली जाती है. दिशा के परिवार से माफी मांगते हुए अभीरा माहौल संभालने की कोशिश करती है, लेकिन कृष अपना गुस्सा शांत नहीं कर पाता. कृष कहता है कि दिशा को उसकी जिंदगी में दखल देने का कोई हक नहीं है. कृष की बात सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं. मामला तब और बिगड़ जाता है जब आर्यन, कृष को थप्पड़ मार देता है. पोद्दार परिवार यह देखकर चौंक जाता है. गुस्से में कृष भी आर्यन पर हाथ उठाने की कोशिश करता है, लेकिन अरमान बीच में आकर उसे रोक लेता है. अरमान, कृष से दिशा से माफी मांगने को कहता है. वहीं संजय अपने बेटे कृष का साथ देते नजर आते हैं.

प्रीकैप में आएगा नया ट्विस्ट

प्रीकैप में कावेरी, आर्यन से कृष को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगने को कहती हैं. लेकिन अरमान का कहना होता है कि कृष को दिशा को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगनी ही होगी. वहीं अभीरा हिंसा पर अपनी राय रखते हुए कहती है कि किसी भी रिश्ते में हिंसा आखिरी रास्ता होना चाहिए. उसकी यह बात सुनकर अरमान भी हैरान रह जाता है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में अनुज के कैफे ने बढ़ाई दूरियां, मां-बेटी के रिश्ते में आया नया मोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >