Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस करने पर गर्विता सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गर्विता सिधवानी ने हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली. सीरियल में वो रूही का किरदार निभा रही है. उन्होंने प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल में गर्विता सिधवानी ने प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस कर दिया है. अचानक ही शो के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया और शहजादा और प्रतीक्षा को बाहर निकाल दिया. अब शो में रूही के रोल में दर्शक गर्विता को देख रहे हैं. गर्विता ने एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा को रिप्लेस करने पर बात की. चलिए आपको बताते है उन्होंने क्या कहा.


प्रतीक्षा होनमुखे को शो में रिप्लेस करने पर क्या बोली गर्विता सिधवानी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में पिछले साल लीप आया था और इसमें नये किरदारों की एंट्री हुई. शो में उसके बाद अभीरा, अरमान और रूही की कहानी दिखाई जा रही थी. अब ईटाइम्स से बातचीत में प्रतीक्षा होनमुखे की जगह लेने पर गर्विता ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा, सिर्फ रिप्लेसमेंट ही नहीं, किसी भी रोल या किरदार पर काम करना हर एक्टर के लिए मुश्किल होता है. एक किरदार को जस्टिफाई करना एक एक्टर के लिए काफी कठिन होता है. मुझे शो की शूटिंग करते हुए एक महीना हो गया है और अब मुझे इसकी आदत हो गई है.


गर्विता सिधवानी बोली- काफी मेहनत कर रही हूं
गर्विता सिधवानी ने आगे कहा, मुझे दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे है और मुझे यकीन है बहुत जल्द सब नॉर्मल हो जाएगा. चैलेंज की खूबसूरती ये है मैं रोल के लिए काफी मेहनत कर रही हूं. बता दें कि गर्विता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभीरा, अरमान और रूही नजर आ रहे हैं. तीनों एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं. अभीरा और अरमान भगवान की आरती करते है. तभी अरमान गिरने वाला होता है, रूही उसे संभाल लेती है और कहती है, अगली बार अभीरा की जगह मैं रहूंगी और हम आरती साथ में करेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से घर से भागने की कोशिश करेगा कृष, संजय से भिड़ेगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >