72nd National Film Awards: 'Article 370' के लिए यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, पति आदित्य धर ने जमकर बजाईं तालियां

यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' में शानदार अभिनय के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केवड़िया में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया.

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अभिनेत्री यामी गौतम ने इतिहास रच दिया है. गुजरात के एकता नगर केवड़िया में मंगलवार 22 सितंबर 2026 को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यामी गौतम को फिल्म 'Article 370' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. यह यामी गौतम के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है. इस ऐतिहासिक मौके पर उनके पति और मशहूर निर्देशक आदित्य धर भी हॉल में मौजूद रहे और उन्होंने यामी की इस उपलब्धि पर गर्व से जमकर तालियां बजाईं.

ब्लैक साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

पुरस्कार समारोह के दौरान यामी गौतम पारंपरिक ब्लैक और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत और खूबसूरत नज़र आईं. जैसे ही उनका नाम पुकारा गया, उन्होंने मंच पर पहुँचकर सबसे पहले हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन किया और फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सर्वोच्च सम्मान स्वीकार किया.

यामी गौतम का भावुक संदेश: '14 साल की मेहनत रंग लाई'

नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद यामी गौतम ने सोशल मीडिया (X) पर एक बेहद भावुक नोट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की.

यामी ने लिखा:

"हर सफर में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने कभी हार क्यों नहीं मानी. मेरे लिए आज वही पल है. 'Article 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जीवन भर संभालकर रखूंगी."

उन्होंने आगे कहा:

"14 सालों से मैंने सिर्फ अपने काम के प्रति सच्चे रहने, ईमानदारी से काम करने और अपनी अदाकारी को बोलने देने की कोशिश की है. यह सम्मान उम्मीद, दृढ़ता और सिनेमा के प्रति अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा लगता है. 'Article 370' मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक ऐसी कहानी थी जिस पर मुझे गहरा विश्वास था. यह हमारी होम प्रोडक्शन फिल्म थी, जिसने इस सम्मान को और भी अधिक भावुक और खास बना दिया है."

पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ आयोजन

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन इस बार राजधानी दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में किया गया. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब दिल्ली के बाहर इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित किया गया था.

'Article 370' को मिला दर्शकों का भी भरपूर प्यार

फिल्म 'Article 370' को आदित्य धर के बैनर तले बनाया गया था, जिसमें यामी गौतम ने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की दमदार भूमिका निभाई थी. उनके इस किरदार की समीक्षाओं में भी काफी तारीफ हुई थी और अब नेशनल अवॉर्ड मिलने से उनके 14 साल के फिल्मी करियर पर एक बड़ा ऐतिहासिक ठप्पा लग गया है.

ये भी पढ़ें: National Film Awards: बिहार के लाल संजय मिश्रा को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >