WATCH: बाबा रामदेव के संगम में डुबकी लगाते ही क्यों हंसने लगीं हेमा मालिनी? सामने आया महाकुंभ से मजेदार VIDEO

WATCH: प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले से बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और बाबा रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाबा रामदेव कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उन्हें देखकर हेमा मालिनी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं.

WATCH: प्रयागराज के महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. यहां बाबा रामदेव और हेमा मालिनी भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने पहुंची. उन्होंने बुधवार को मौनी अमावस के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाई. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी बाबा रामदेव को देख जोर-जोर से ठहाके लगाने लगती हैं. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में बाबा रामदेव संगम में डुबकी लगा रहे हैं और उन्हीं से कुछ दुरी पर हेमा मालिनी खड़ी हैं. जब रामदेव डुबकी लगाकर खड़े होते हैं, तो उनके पुरे बाल पीछे खड़े हुए शख्स को छू जाते हैं, जिसे देखकर हेमा मालिनी खूब हंसने लगती हैं. हेमा मालिनी को देख बाबा रामदेव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. ऐसे में अब इस मजेदार वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >