War 2 Teaser X Review: ऋतिक रोशन-NTR की ‘वॉर 2’ हिट या फ्लॉप? टीजर पर फैंस का चौंकाने वाला रिएक्शन

War 2 Teaser X Review: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह एक्शन फिल्म 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

War 2 Teaser X Review: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ का मोस्ट अवेटेड टीजर आज यानी 16 मई 2025 को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. खास बात ये है कि यह टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

यहां देखें टीजर

टीजर में क्या है खास?

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा ‘वॉर 2’ अपने दमदार एक्शन और टॉप-लेवल विजुअल्स के लिए पहले से ही चर्चा में थी. टीजर में ऋतिक रोशन का जबरदस्त अंदाज और एनटीआर की फुल ऑन एक्शन एंट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. दोनों स्टार्स की टक्कर और इंटेंस लुक्स इस बात का सबूत है कि फिल्म में तगड़ा एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगा.

फैंस का रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. ट्विटर (X) पर फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाका!” वहीं दूसरे ने कहा, “ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी स्क्रीन फाड़ देगी.” कुछ यूजर्स तो इसे YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या टीजर है..एक्शन से भरपूर.. धमाकेदार.’

फिल्म की रिलीज डेट

टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है. ‘वॉर 2’ को 14 अगस्त 2025 के दिन वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में बड़े स्केल पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी विजुअली ग्रैंड फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार जूनियर एनटीआर और कियारा अडवाणी नजर आएंगे. कुल मिलाकर फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और थ्रिल का तड़का देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े: War 2 Release Date: ऋतिक रोशन और Jr NTR के क्लैश ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >