War 2 Release Date: ऋतिक रोशन और Jr NTR के क्लैश ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

War 2 Release Date: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर आज आउट हो चुका है. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं. दोनों की भिड़ंत मूवी में शानदार लग रही है. इसके अलावा टीजर में कियारा आडवाणी का लुक भी वायरल हो रहा है.

War2 Release Date: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है. एनटीआर के जन्मदिन पर मेकर्स ने टीजर को फैंस संग शेयर किया है. टीजर काफी धांसू और जबरदस्त लग रहा है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म में ऋतिक और एनटीआर की टकरार देखते ही बन रही है. साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा हट गया है. चलिए आपको बताते हैं कि आप फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

वॉर 2 का टीजर हुआ रिलीज

वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट देखने को मिलेगा. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर को देखकर भी फैंस काफी रोमांचित हो गए है. कहा जा रहा है कि ये साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज होगी. इसमें ऋतिक जहां एक बार फिर से रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे, जबकि एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे. कियारा आडवाणी की भी झलक फिल्म में दिखी. उनका बिकिनी लुक काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रहा है. टीजर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

फिल्म ‘वॉर 2’ कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘वॉर 2’, 14 अगस्त 2025 को वर्ल्डवाइड हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. टीजर पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाका. एक यूजर ने लिखा, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का क्लैश देखने का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, 14 अगस्त का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, एनटीआर सर का बॉलीवुड में डेब्यू. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 है. इससे पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, और ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >