War 2: सालों बाद फिल्म दिल चाहता है और 3 इडियट्स को रिजेक्ट करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये किस्मत थी

War 2: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर के प्रमोशन में लगे हुए है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में दिल चाहता है और 3 इडियट्स को ठुकराने पर बात की. उन्होंने कहा कि आमिर बहुत अच्छे थे और उन्होंने उन फिल्मों को आगे बढ़ाया.

War 2: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 अपने रिलीज के करीब पहुंचती जा रही है. मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू था और इसपर दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. मूवी में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने काम किया हैं. वैसे तो ऋतिक ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, कृष, वार, कोई मिल गया, सुपर 30 शामिल हैं. हालांकि उन्होंने कुछ ऐसी मूवीज रिजेक्ट की है, जो बाद में सुपरहिट हुई. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया.

दिल चाहता है और 3 इडियट्स को रिजेक्ट करने पर क्या बोले ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने श्रीलंका में वॉर 2 के प्रमोशन के दौरान दिल चाहता है और 3 इडियट्स को ठुकराने पर बात की. एक्टर ने Deccan Chronicle संग बात करते हुए कहा, मैंने दिल चाहता है को मना किया और 3 इडियट्स को मना किया. हालांकि मुझे लगता है कि आमिर इन दोनों फिल्मों के लिए सही च्वॉइस थे. ये किस्मत थी. आमिर बहुत अच्छे थे और उन्होंने उन फिल्मों को आगे बढ़ाया.

वॉर 2 की टक्कर होगी कुली से

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में दिखेंगे. ट्रेलर में वह काफी इटेंस लुक में नजर आए थे. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी. ये आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित है. फिल्म का एक ही गाना ‘आवां जावां’ अभी तक रिलीज हुआ है, जिसमें वह कियारा के साथ रोमांस करते दिखे थे. ये सॉन्ग ऋतिक के 34वें बर्थडे पर जारी किया गया था. वॉर 2 का टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत, श्रुति हसन, नागार्जुन स्टारर कुली से होगा. दोनों फिल्मों का एंडवास बुकिंग शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >