War 2 Box Office Records: 2025 की ब्लॉकबस्टर लिस्ट में ‘वॉर 2’ शामिल, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर छाई

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया है. हिंदी वर्जन ने मात्र 12 दिनों में 167.4 करोड़ रुपये कमा लिए और सितारे जमीन पर को पछाड़ते हुए 2025 की छठी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर बन गई.

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मेगा एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सिर्फ 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 167.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस दौरान वॉर 2 ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सितारे जमीन पर (166.19 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इस माइलस्टोन के साथ ही वॉर 2 ने साल 2025 की अब तक की छठी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है.

वॉर 2 ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वॉर 2’ ने हिंदी वर्जन से ओपनिंग डे पर 29 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 45 करोड़ रुपये पहुंच गया. पहले हफ्ते में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150.4 करोड़ रुपये रहा. दूसरे वीकेंड में भी मूवी ने स्थिर प्रदर्शन किया और चार दिनों में 17 करोड़ रुपये जुटाए. इसके साथ ही फिल्म ने आमिर खान की कमबैक मूवी सितारे जमीन पर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और दस नये चेहरों ने काम किया था. ‘वॉर 2’ने अन्य भाषाओं में अब तक 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

भारत में वॉर 2 का कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 12: 2.25 करोड़

War 2 Total Collection- 224.25 करोड़

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही ‘कुली’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >