विवेक अग्निहोत्री का शॉकिंग स्टेटमेंट, बोले- बॉलीवुड स्टार्स के पास नहीं है रीढ़, वे सिर्फ ब्रांड्स के...

विवेक अग्निहोत्री ने कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर कहा, "फिल्मों के प्रदर्शन के लिए है और यह फैशन शो नहीं है. फिल्मों की जगह फैशन ने ले ली है. वहीं अन्य स्टार्स इसपर चुप हैं, क्योंकि उनकी कोई रीढ़ नहीं बची है.''

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री किसी भी मुद्दे पर बोलने से हिचकिचाते नहीं है. अपने हालिया ट्वीट में, विवेक अग्निहोत्री ने सभी को याद दिलाया था कि हाल ही में संपन्न कान्स फिल्म महोत्सव “फिल्मों के प्रदर्शन के लिए है और यह फैशन शो नहीं है”. अपने दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताते हुए वे उन्होंने कहा, “फिल्मों की जगह फैशन ने ले ली है और वो भी उस तरह के फैशन के साथ जो रियल होने की बजाय सनसनी पैदा करने वाला हो. अब, अजीब दिखना और दर्शकों को चौंका देना फैशन में है.

विवेक अग्निहोत्री ने कान्स को लेकर क्या कहा

विवेक अग्निहोत्री हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उस समय को याद करते हैं, जब वे अपनी फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के लिए कान्स फेस्टिवल में गए थे, और तुरंत महसूस किया कि ‘यह एक फैशन शो बन गया है’. वह याद करते हैं, “मैंने देखा कि फैशन मॉडल अजीब आउटफिट पहने हुए रेड कार्पेट पर मुख्य आकर्षण थे और बड़े से बड़े अभिनेता और निर्देशक गुजर गए और किसी ने उनकी परवाह नहीं की.

बॉलीवुड स्टार्स की नहीं बची है रीढ़

यह पूछे जाने पर कि कान्स में फिल्मों पर फैशन के हावी होने पर बॉलीवुड अभिनेता चुप क्यों हैं, अग्निहोत्री ने जवाब दिया, “वे ब्रांड प्रचार करने में व्यस्त हैं और इसलिए उन्हें चुप रहना पड़ता है. यह ऐसा ही है, जैसे अगर आप किसी की शादी में डांस करते हैं और उसके लिए पैसे लेते हैं, तो आप शादी में खाने की आलोचना नहीं कर सकते. उनकी कोई रीढ़ नहीं बची है. साथ ही, बॉलीवुड अभिनेता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गए हैं, इसलिए वे अब अभिनय नहीं कर रहे हैं. उनके लिए जिंदगी मस्त है.”

Also Read: कंगना रनौत ने बॉलीवुड में वेतन भेदभाव पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्टर्स एक्ट्रेस फिल्मों के लिए फ्री…
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लेकर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

एक और बात जो फिल्म निर्माता को कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76 वें संस्करण के बारे में “बेहद अजीब” लगी, वह रेड कार्पेट पर कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की उपस्थिति थी. उन्होंने कहा कि ये पता ही नहीं चला कि उन्हें इतनी लाइमलाइट क्यों मिली. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इनइन्फ्लुएंसर को फीचर फिल्मों से क्या लेना-देना है? आम तौर पर दर्शकों के लिए यह बहुत अनुचित था, मैं किसी की काबिलियत या क्षमता पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन भारत से कान्स में भाग लेने वाले अधिकांश अभिनेताओं की कोई भी फिल्म वहां नहीं थी. “

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >