मैच खेलने से पहले करण औजला का ये गाना सुनते हैं विराट कोहली, वजह जान हो जाएंगे इमोशनल

क्या आपको पता है कि विराट कोहली को करण औजला का कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है? क्रिकेटर ने खुद इसका खुलासा किया.

Virat Kohli and Karan Aujla: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े भावुक किस्सों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. वन8 ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में विराट ने ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया. विराट ने बताया कि पंजाबी सिंगर करण औजला का एक गाना उनके दिल के बेहद करीब है और वह मैच खेलने से पहले भी उसे सुनना पसंद करते हैं.सोशल मीडिया पर अब इस इवेंट के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Virat Kohli Favourite Karan Aujla Song: विराट कोहली का फेवरेट सॉन्ग

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करण औजला की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि करण दिल से गाने लिखते हैं और उनका गाना ‘विनिंग स्पीच’ उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. विराट ने कहा, “आप दिल से गाने लिखते हो. जिस गाने से मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं, वो ‘विनिंग स्पीच’ है. मुझे लगता है कि उस गाने में आपकी जिंदगी का सफर दिखता है. मुझे उसमें अपनी जिंदगी की भी कई समानताएं नजर आती हैं. मैंने भी कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, इसलिए ये गाना मेरे लिए काफी खास है. मैच खेलने जाने से पहले मैंने कई बार इस गाने को सुना है.”

Virat Kohli Karan Aujla Viral Video: विराट और करण का वायरल वीडियो

इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया. इसके बाद उन्होंने अपना सुपरहिट गाना ‘विनिंग स्पीच’ को गाना शुरू किया और विराट उनके साथ स्टेज पर नजर आए. वीडियो में विराट म्यूजिक की बीट्स पर झूमते दिखाई दिए. दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस जोर-जोर से चीयर करने लगे.

Karan Aujla Delhi Concert: दिल्ली कॉन्सर्ट में करण औजला ने मचाया धमाल

करण औजला ने अपने टूर का समापन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ किया. सिंगर ने ‘तौबा तौबा’, ‘गैंगस्टर’, ‘बचके-बचके’, ‘बॉयफ्रेंड’ और ‘फॉर ए रीजन’ जैसे गाने परफॉर्म किए.

यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >