Video: दुर्गा पूजा पंडाल में बॉलीवुड सेलेब्स का मेला, काजोल से कुछ यूं मिली जया बच्चन, रणबीर कपूर के डैशिंग लुक ने खींचा ध्यान

Video: नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में कई बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है. जहां काजोल, जया बच्चन, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. उन्होंने कैमरे के साथ पोज भी दिया.

Video: दुर्गा पूजा उत्सव शुरू हो गया है और आज भक्तों ने मां के सातवें अवतार की पूजा की. इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. जहां जया बच्चन को काजोल के साथ नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया. दिग्गज अभिनेत्री लगभग हर साल इस पूजा में देखी जाती हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह काजोल के गले भी लग रही हैं और फिर कैमरे को पोज दे रही हैं. पूजा पंडाल में जया बच्चन क्रीम कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी. वहीं काजोल पीले-गुलाबी रंग की साड़ी में स्पॉट हुई.

माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे. एक्टर को अयान मुखर्जी के साथ स्पॉट किया गया. उन्होंने तनिषा मुखर्जी और शरबानी मुखर्जी समेत कई अन्य लोगों के साथ पोज भी दिया. ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा में रणबीर काफी स्मार्ट लग रहे थे.

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने भी दुर्गा पंडाल में काजोल संग दिया पोज

इनके अलावा इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी अपने बच्चों के साथ पूजा पंडाल में पहुंचे थे. यहां उन्होंने काजोल संग पोज दिया और चिटचैट भी की. क्रीम-गोल्डन साड़ी पहने एक्ट्रेस इशिता दत्त के बेटे को गोद में लिए नजर आई. वहीं इशिता ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी. इधर वत्सल सेठ ने फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहना हुआ था.

हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन में दिखाई देती हैं काजोल

नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन का दुर्गा पूजा पंडाल काफी पॉपुलर है. यह अपनी भव्यता और बॉलीवुड सेलेब्स की प्रेजेंस के लिए जाना जाता है. हर साल यहां भारी भीड़ उमड़ती है और भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं. काजोल को तो अपने परिवार के साथ हमेशा ही देखा जाता है. इसबार भी वह रानी मुखर्जी, अजय देवगन, न्यासा संग स्पॉट की गई थी.

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma को युजवेंद्र चहल ने शादी के दूसरे महीने में ही किया था चीट, राइज एंड फॉल पर छलका दर्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >