Border 2: 2026 की शुरुआत बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के साथ हुई. बॉर्डर का सीक्वल जनवरी में बड़े पर्दे पर आया. सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. हालांकि वॉर ड्रामा रिलीज होने से पहले वरुण धवण को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया.
बॉर्डर 2 को लेकर ट्रोल होने पर वरुण धवण ने तोड़ी चुप्पी
वरुण धवन ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब कोई बॉर्डर 2 जैसी सेना और देश पर आधारित सच्ची फिल्म पर मेहनत करता है, तो उसे लगता है कि सिर्फ अच्छी चीजें ही होंगी. हालांकि ऐसा नहीं होता है. एक्टर ने कहा, “इस फिल्म के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे लगता है कि कभी-कभी भगवान आपको नीचे गिराते हैं और फिर ऊपर उठाते हैं. मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है.”
मैं तेरा हीरो को लेकर भी ट्रोल हुए थे वरुण धवन
इसी बातचीत में वरुण ने याद किया कि 2014 में जब फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ रिलीज हुई थी, तब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अभिनेता ने बताया कि उन्हें ‘जोर से बोलने वाला अभिनेता’ कहा गया और हर तरफ से उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए. हालांकि, पिछले महीने जब यही फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई तो हालात बदल गए. वरुण यह देखकर हैरान रह गए कि लोगों ने इसे कितना पसंद किया और इस पर अच्छा रिएक्शन मिला.
इस फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वरुण अगली बार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे. अभिनेता अपने पिता डेविड धवन के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं. दिग्गज फिल्म निर्माता की ओर से निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, मनीष पॉल, राकेश बेदी, चंकी पांडे जैसे कलाकार भी है. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- फुलेरा गांव में फिर लौटेगी रौनक, ‘पंचायत 5’ पर विकास उर्फ चंदन रॉय ने दिया बड़ा अपडेट
