Tulsi Kumar: मशहूर गायिका तुलसी कुमार के साथ हुआ बड़ा हादसा, म्यूजिक वीडियो के सेट पर दीवार गिरने से लगी चोट

Tulsi Kumar के साथ म्यूजिक वीडियो के सेट पर एक बड़ी घटना घटी है. दरअसल, एक्ट्रेस के ऊपर शूटिंग के दौरान बोर्ड वॉल गिरते गिरते बचा है. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Tulsi Kumar: बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर इमरान खान हाशमी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी कि एक्टर अपनी अपकमिंग साउथ फिल्म ‘गुडाचारी 2’ के लिए एक एक्शन सीन शूट करते वक्त घायल हो गए थे. जिसके बाद अब इंडस्ट्री की मशहूर गायिका तुलसी कुमार के साथ भी सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह बाल-बाल बच गई हैं. इस हादसे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तुलसी कुमार का वायरल वीडियो

तुलसी कुमार के वायरल वीडियो में वह अपनी अपकमिंग गाने की शूटिंग में व्यस्त नजर आ रही हैं. उसी दौरान उनके साथ आसपास लाइट-कैमरा मैन समेत अन्य क्रू भी मौजूद थे. जैसे ही गायिका शूटिंग के लिए आगे कदम बढ़ाती हैं, वैसे ही उनके पीछे खड़े दो बड़े बोर्ड वॉल गिर जाते हैं. हालांकि, सही समय पर तुलसी आगे बढ़ जाती हैं और बाकी मौजूद क्रू उस बोर्ड को संभाल लेते हैं. लेकिन इस दौरान तुलसी पीठ पकड़कर दर्द से कराहते नजर आई हैं.

Also Read: Goodachari 2: एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हुए Emraan Hashmi, तस्वीरें देख फैंस परेशान

Also Read: Ajay Devgn: काजोल नहीं कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे बाजीराव सिंघम, फिर खुद ही को पहुंचाई चोट

फैंस हुए परेशान

तुलसी कुमार के एक्सीडेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं. वह वीडियो पर उनके ठीक होने की उम्मीद जाता रहे हैं. कई लोगों उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं कि उन्हें ज्यादा चोट न लगी हो.

तुलसी कुमार के गाने

तुलसी कुमार इंडस्ट्री की जानी मानी गायिका हैं. वह टी-सीरीज के फाउंडर दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी हैं. पिता की मौत के बाद टी-सीरीज की कमान तुलसी के चाचा भूषण कुमार संभाल रहे हैं. तुलसी के कुछ सुपरहिट गानों की बात करें तो उन्होंने ‘तुम जो आए जिंदगी में’, ‘ओ साकी साकी’, ‘हम मर जाएंगे’ जैसे गाने गाए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना सच्चा वाला प्यार रिलीज हुआ था, जिसने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >