The Sabarmati Report OTT: गोधरा कांड का सच आएगा सामने, विक्रांत मैसी की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

The Sabarmati Report OTT: विक्रांत मैसी, राशि खन्ना स्टारर द साबरमती थियेटर रिलीज के 2 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं आप कहां फिल्म कर सकते हैं एंजॉय

The Sabarmati Report OTT: विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिधि डोगरा स्टारर द साबरमती रिपोर्ट साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारत में महज 34.27 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 40 करोड़ के लगभग रहा था. थ्रिलर साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की घटना पर आधारित है. ऐसे में अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है, तो अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कब और कहां देख सकते हैं द साबरमती रिपोर्ट

अगर आप विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट घर बैठे एंजॉय करना चाहते हैं, तो इसे 10 जनवरी 2025 से जी5 पर देख सकते हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”देश के सबसे बड़े रहस्य का खुलासा, सच्चाई का खुलासा – केवल #ZEE5 पर… 10 जनवरी को #TheSabarmatiReport का प्रीमियर देखें, केवल #ZEE5 पर!”

द साबरमती रिपोर्ट की क्या है कहानी

द साबरमती रिपोर्ट सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की घटना पर आधारित है. कहानी दो पत्रकारों की है, जो सच्चाई उजागर करना चाहते हैं. वह उस जगह पर जाते हैं और हर कड़ी जोड़कर सच्चाई बाहर लाते हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिधि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं. धीरज सरना की ओर से निर्देशित मूवी शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन की ओर से निर्मित है.

यह भी पढ़ें- The Sabarmati Report Movie Review :कमजोर कहानी और ट्रीटमेंट विषय के साथ नहीं है करता न्याय

यह भी पढ़ें- The Sabarmati Report Box Office: विक्रांत मेसी की फिल्म 40 करोड़ से पहले ही खत्म कर सकती है सफर, जानें अभी तक की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >