The Sabarmati Report: कंगना रनौत ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बकवास देखने के अलावा…

The Sabarmati Report: द साबरमती रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कहानी और विक्रांत मैसी की एक्टिंग की फैंस तारीफ कर रहे हैं. अब कंगना रनौत ने भी मूवी की तारीफ की है.

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बेहतरीन कलेक्शन करने का ग्राफ जारी रखा. धीरज सरना की ओर से निर्देशित फिल्म में राशि खाना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में है. ऐतिहासिक ड्रामा 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना को दर्शाती है.

साबरमती रिपोर्ट की कहानी कंगना रनौत को आई पसंद

अभिनेत्री से नेता बनीं और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट की जमकर तारीफ की. फिल्म दिल्ली के संसद पुस्तकालय भवन में प्रदर्शित की गई थी. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी देखा था. अब कंगना ने पैपराजी से बात करते हुए उन्हें फिल्म देखने के लिए कहा. एक्ट्रेस ने जब पूछा गया कैसी लगी साबरमती रिपोर्ट, तो उन्होंने झट से कहा, ”आप लोगों ने देखा नहीं अभी भी? बहुत अच्छी लगी. और सब जाके देखिये. ऐसे बकवास फिल्में देखते हैं, अच्छी फिल्में भी देख लो बदलाव के लिए.”

कंगना रनौत ने फिल्म की तारीफ में कही यह बात

कंगना के मुताबिक, फिल्म देश के इतिहास पर प्रकाश डालती है, पिछली सरकार की ओर से कथित तौर पर छिपाए गए तथ्यों को उजागर करती है और इसमें शामिल राजनीति को दर्शाती है. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है… यह हमारे देश का इतिहास है. फिल्म दिखाती है कि उस समय ऐसी गंभीर स्थिति में लोगों ने कैसे राजनीति की.”

Also Read- The Sabarmati Report Movie Review :कमजोर कहानी और ट्रीटमेंट विषय के साथ नहीं है करता न्याय

Also Read- Box Office Report: द साबरमती रिपोर्ट हिट हुई या फ्लॉप, जानें 5 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >