The Kerala Story: राम गोपाल वर्मा ने खोल दी फिल्म की सच्चाई, बोले- रहस्यमय कोहरे की तरह…

द केरल स्टोरी काफी विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर अब राम गोपाल वर्मा ने बात की है. उन्होंने कहा, फिल्म से सीखना मुश्किल है क्योंकि झूठ की नकल करना आसान है लेकिन सच की नकल करना बहुत मुश्किल है.

सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित द केरल स्टोरी भारी विवादों के बीच भी सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है. द केरल स्टोरी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म की सफलता पर “बॉलीवुड की मौत जैसी चुप्पी” पर सवाल उठाया.

राम गोपाल वर्मा ने द करेल स्टोरी को लेकर कही ये बात

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “हम दूसरों से और खुद से झूठ बोलने में इतने सहज हैं कि जब कोई आगे बढ़कर सच दिखाता है, तो हम चौंक जाते हैं. द केरल स्टोरी की बिखरती सफलता पर बॉलीवुड की मौत जैसी खामोशी है”. एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ”#KeralaStory एक ख़ूबसूरत भूतिया आईने की तरह है, जो मुख्य धारा बॉलीवुड के मृत चेहरे को उनकी पूरी कुरूपता में दिखा रही है”.


झूठ की नकल करना आसान, लेकिन सच की नकल करना मुश्किल

उन्होंने एक नए पोस्ट में लिखा, ”#KeralaStory बॉलीवुड के हर स्टोरी डिस्कशन रूम और हर कॉर्पोरेट घराने में हमेशा के लिए एक रहस्यमयी कोहरे की तरह छा जाएगी”. एक और ट्वीट में लिखा, ”#KeralaStory से सीखना मुश्किल है क्योंकि झूठ की नकल करना आसान है, लेकिन सच की नकल करना बहुत मुश्किल”. बता दें कि राम गोपाल वर्मा अकेले नहीं हैं, जो फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं. इससे पहले, कुछ अन्य हस्तियों ने भी केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों की आलोचना की थी. उनमें से अनुभवी अभिनेता शबाना आज़मी थीं, जिन्होंने कहा कि जो लोग द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध चाहते हैं, वे “उतने ही गलत हैं” जो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे. कंगना रनौत भी उनकी बात से सहमत थीं.


Also Read: The Kerala Story में विलेन बनीं सोनिया बलानी ने फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, बोली- खुशी के साथ दुखी भी..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >