Thamma Box Office Collection Day 14: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने दूसरे हफ्ते भी दिखाई दमदार पकड़, 120 करोड़ के क्लब में शामिल होते ‘स्त्री’ के पड़ी पीछे

Thamma Box Office Collection Day 14: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ ने रिलीज के 14वें दिन तक 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया और एमसीएचयू यूनिवर्स की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट जानें.

Thamma Box Office Collection Day 14: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ लगातार दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (आलोक), रश्मिका मंदाना (ताड़का) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (यक्षसन) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म में वरुण धवन का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें वे ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री 2’ के अपने किरदार को दोहराते दिखते हैं.

फिल्म को अपने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, शानदार विजुअल्स और कलाकारों के परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है. इस बीच आइए फिल्म के 14वें दिन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

थामा के 14वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थामा’ ने रिलीज के 14वें दिन दोपहर 4 बजे तक लगभग ₹0.48 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई ₹120.78 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा अर्ली है और शाम के शो के बाद इसमें बढ़ोतरी संभव है.

एमसीएचयू यूनिवर्स में तीसरे नंबर पर ‘थामा’

‘थामा’ अब मैडॉक सिनेमैटिक हॉरर यूनिवर्स (MCHU) की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह अब सिर्फ ‘स्त्री’ (₹129.83 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (₹597.99 करोड़) से पीछे है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो आने वाले कुछ दिनों में यह ‘स्त्री’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है.

परेश रावल क्यों नहीं करते हॉरर फिल्में?

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में एक्टर परेश रावल ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने अपने करियर में अब तक हॉरर फिल्मों से दूरी क्यों बनाए रखी थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने कभी भूत-प्रेत वाली फिल्में नहीं कीं क्योंकि उनमें करने के लिए कुछ खास होता नहीं. सोचो, मैं जंगल में जा रहा हूं और सामने शेर आ जाए, तो क्या करोगे? जो करना है, वो तो शेर को करना है!”

यह भी पढ़ें- King में अपने डार्क किरदार को लेकर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक निर्दयी और खतरनाक हत्यारा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >