'जवान' पर बोली Taarak Mehta की 'बबीता जी', शाहरुख खान मेरे बचपन के क्रश

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी फिल्म जवान का रिव्यू किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. साथ ही किंग खान को अपना क्रश भी बताया. साथ ही उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी फिल्म देखने के बाद लिखा.

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में धूम मचा दिया. फिल्म को लेकर सेलेब्स दिल खोलकर तारीफ कर रहे है. अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी फिल्म का रिव्यू किया है. मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, यह फिल्म कितनी सच्ची मनोरंजक फिल्म थी!! बेहतरीन कहानियों वाली महिला किरदारों से भरपूर फिल्म बनाना हमारी इंडस्ट्री के एक प्रमुख व्यक्ति के दिमाग से ही आ सकता है और वह हैं शाहरुख खान. डायरेक्शन, एक्शन, वो साउथ का तड़का जो एटली लेकर आए…वाह!! @atlee47 . बेहतर नहीं हो सका. निश्चित रूप से मनोरंजन के दूसरे दौर के लिए वापस जा रही हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >