Swara Bhaskar Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं स्वरा भास्कर, 1 फिल्म के लिए चार्ज करती हैं इतनी बड़ी रकम

Swara Bhaskar Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कल 36 साल की हो जाएंगी. स्वरा का 6 अप्रैल को जन्मदिन है. ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्मों से पहचान बनाने वाली स्वरा की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्वरा की नेट वर्थ कितनी है.

Swara Bhaskar Net Worth: ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का जन्मदिन कल यानी 9 अप्रैल को है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म ‘माधोलाल कीप वॉकिंग’ से की थी. स्वरा अपनी दमदार अभिनय और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में उनके प्रभावशाली किरदारों से लेकर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेझिझक राय रखने तक स्वरा हमेशा सुर्खियों में रही हैं. अपनी बात खुलकर रखने वाली स्वरा ने न सिर्फ फिल्मों में काम किया है, बल्कि कई विज्ञापनों में भी नजर आई हैं, जिससे उन्होंने करोड़ों की कमाई की है. आइए जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है

कितने करोड़ की मालकिन हैं स्वरा भास्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक फिल्म के लिए 3 – 5 करोड़ रुपए चार्ज करने वाली स्वरा भास्कर की नेट वर्थ लगभग 22 करोड़ की है. हलांकि भास्कर की इनकम का जरिया सिर्फ फिल्म्स ही नहीं एड भी है. एक्ट्रेस कई लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे तनिष्क, फार्च्यून आयल, स्प्राइट के एड का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस 40 लाख रुपए की गोल्ड ओन करती है.

लग्जरी चीजों की शौकीन हैं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर का मुंबई के अंधेरी और वर्सोवा जैसे पॉश इलाकों में एक 3 बीएचके का शानदार फ्लैट है, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 2.4 करोड़ रुपये है. अपने इस फ्लैट में उन्होंने एक छोटी सी लाइब्रेरी भी बनवाई है, जो उनके पढ़ने के शौक को दर्शाती है. इसके अलावा स्वरा के पास एक बीएमडब्ल्यू X1 कार भी है, जिसकी कीमत करीब 47.90 लाख रुपये है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट का रेनोवेशन भी करवाया है, जिसे पूरा होने में लगभग 3 साल का वक्त लगा.

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति?

साल 2023 में 16 फरवरी को स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद के साथ शादी की थी. उसी साल, 23 सितंबर को उन्होंने अपनी बेटी राबिया को जन्म दिया. बता दें कि फहाद एक भारतीय छात्र नेता और पॉलिटिशियन हैं. वह नेशनल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं.

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >