Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, इन 19 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. इसने 7 बजे तक ने 5.58 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और इसकी टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से हो रही है. वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा ​​और मनीष पॉल स्टारर फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आ रहे रिव्यू के अनुसार ये रोमांटिक ड्रामा जबरदस्त और मस्ट वॉच है. इसे परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर भी कहा जा रहा है. 2 घंटे, 15 मिनट और 45 सेकंड की फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है. ओपनिंग डे पर अभी भी फिल्म ने 5.58 करोड़ की कमाई कर ली है. रात तक यह आंकड़ा 8 करोड़ तक पहुंच सकता है. इसी के साथ मूवी ने ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, जानें कमाई

Sacnilk  की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने शाम के 7 बजे तक 5.58 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ रोमांटिक ड्रामा ने निशानची, अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ  अ योगी, एक चतुर नार, हीर एक्सप्रेस, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, पिंटू की पप्पी, लवयापा, वनवास, आई वांट टू टॉक जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि कांतारा चैप्टर 2 से ये मूवी पीछे रह गई है. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों, खासकर रीमिक्स किए गए ‘बिजुरिया’ को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इसमें वरुण और जान्हवी अपने एक्स लवर्स, सान्या और रोहित, जो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, को वापस पाने के लिए साथ आते हैं. इस दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को वरुण धवण की फिल्म ने छोड़ा पीछे

  • निशानची- 1.31करोड़
  • अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ  अ योगी- 1.86 करोड़
  • एक चतुर नार- 2.28 करोड़
  • हीर एक्सप्रेस- 3.95 करोड़
  • तन्वी द ग्रेट- 2.24 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.77 करोड़
  • केसरी वीर- 1.89 करोड़
  • कपकपी- 1.5 करोड़
  • फुले- 6.85 करोड़
  • पिंटू की पप्पी- 1.24
  • लवयापा- 6.85 करोड़
  • वनवास- 4.95 करोड़
  • फर्रे- 2.68 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़
  • नाम- 1.04 करोड़
  • आई वांट टू टॉक- 2.14 करोड़
  • आंख मिचोली- 2 करोड़
  • खिचड़ी 2- 5 करोड़

यह भी पढ़ें- Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में भारतीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >