Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: पास या फेल, छठे दिन वरुण धवन की फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: शशांक खेतान की ओर से निर्देशित और वरुण धवण, जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है. इसे ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं छठे दिन रोमांटिक ड्रामा की कमाई कितनी रही.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर तो मूवी ने ठीक ठाक कमाई की, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. कन्नड़ फिल्म कातांरा चैप्टर 1 से रोमांटिक ड्रामा को जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं छठे दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने छठे दिन भारत में 12 बजे तक 0.13 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 33.13  करोड़ हो गया. वहीं इसके साथ रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2-  5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 0.13 करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 33.13 करोड़

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में

शशांक खेतान की ओर से निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर की ओर से निर्मित, इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, अक्षय ओबेरॉय, मनीष पॉल और अभिनव शर्मा जैसे स्टार्स हैं. यह फिल्म सनी (वरुण धवन) की कहानी है, जिसका दिल तब टूट जाता है जब उसकी गर्लफ्रेंड अनन्या (सान्या मल्होत्रा) फैमिली दबाव में आकर अमीर विक्रम (रोहित सराफ) से शादी करने के लिए राजी हो जाती है. इधर विक्रम, तुलसी (जान्हवी कपूर) को छोड़ देता है. अपने टूटे दिलों को संभालते हुए, सनी और तुलसी साथ आते हैं, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एक दूसरे से ही प्यार हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 महीने के लीप के बाद ऐसे शुरू होगी अरमान-अभीरा की नयी कहानी, कॉलेज रोमांस होगा शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >