Gadar 2 करने से काफी डर रहे थे सनी देओल, सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- कहीं गलत हो गया तो लोगों ने जिस चीज का मजा लिया वो खराब न हो जाए

Gadar 2: सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म गदर 2 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तगड़ा कमबैक किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी. तारा सिंह के रूप में दर्शकों को सनी पाजी काफी पसंद आए थे. अब सालों बाद एक्टर ने खुलासा किया है कि वह शुरुआत इस प्रोजेक्ट को करने से डर रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले पार्ट में जो नाम कमाया था, वह कहीं पानी में न मिल जाए.

Gadar 2: साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल अपनी अगली फिल्म जाट को लेकर इन-दिनों ट्रेंड में है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसमें सनी को जबरदस्त एक्शन करते देखा गया. उनके साथ रणदीप हुड्डा भी थे, जो विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. अब एक्टर ने सालों बाद खुलासा किया है कि वह गदर 2 बनाने से पहले काफी डरे हुए थे.

गदर 2 करने से पहले काफी डरे हुए थे सनी देओल

सनी देओल ने कोमल नाहटा संग इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह गदर 2 बनाने से पहले डर रहे थे. उन्होंने कहा, “गदर 2 बनने से डर रहा था, क्योंकि वो फिल्म एक प्यार था, एक खूबसूरत थी, जो लोगों के दिल में बैठी है. उसका पार्ट 2 करूंगा, कहीं गलत हो गया तो लोगों ने जिस चीज का मजा लिया वो खराब न हो जाए. हालांकि जब कहानी सुनी और देखा कि पुराने ही किरदार वापस आएंगे, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया. हमने कुछ ज्यादा आज का आधुनिकीकरण करने की कोशिश नहीं की.

जाट के ट्रेलर लॉन्च पर साउथ फिल्मों को लेकर क्या बोले सनी देओल

इस बीच मुंबई में ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी ने कहा कि बॉलीवुड को साउथ से सीखना चाहिए. उन्होंने वहां जाने तक का हिंट दिया. एक्टर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि बॉलीवुड के निर्माता साउथ के निर्माताओं से कुछ सीखें. पहले हिंदी सिनेमा बनाएं और फिर सिनेमा बनाना सीखें.” उन्होंने कहा कि साउथ में स्क्रिप्ट ही हीरो होती है. वह अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं, तो उन्हें यूनिका और तगड़ा बनाता है. सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >