Singham Again Box Office Collection Day 6: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, जानें किस दिन कितनी हुई कमाई

Singham Again Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. सिर्फ पांच दिनों में ही मूवी ने 153 करोड़ रुपये कमा लिए. हालांकि छठे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई.

Singham Again Box Office Collection Day 6: ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आए हैं. सलमान खान ने चुलबुल पांडे की भूमिका में चार-चांद लगा दिया है. वहीं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी दमदार अंदाज में दिखे हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. छठे दिन का कलेक्शन आ गया है.

छठे दिन ‘सिंघम अगेन’ के कलेक्शन में दिखी गिरावट

सोमवार और मंगलवार को ‘सिंघम अगेन’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई. सैकनिलक के अनुसार, छठे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई 164 करोड़ रुपये हो गई है.

सिंघम अगेन ने किस दिन कितनी कमाई की

  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 43.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 42.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 35.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 18 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 14 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 10.25 करोड़ रुपये
  • टोटल कमाई- 164 करोड़ रुपये

सिंघम अगेन की कहानी

सिंघम अगेन की कहानी बाजीराव सिंघम की है, जो एक बहादुर पुलिस ऑफिसर है. बाजीराव की लाइफ में एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम आती है, जब उसकी पत्नी अवनी को डेंजर लंका किडनैप कर लेता है. सिंघम उसे वापस लाने के लिए एक मिशन पर निकल जाता है. इस दौरान सलमान खान, चुलबुल पांडे के रोल में फिल्म में दिखते है. उनका कैमियो रोल जबरदस्त है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का फुल डोज आपको देखने मिलेगा. इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी अपने एक्शन रोल में दिखेंगे.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 4: बाजीराव सिंघम की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >