Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, जान लें अबतक की कमाई

Singham Again Box Office Collection Day 5: रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन की कहानी बाजीराव सिंघम और उसके ऑफिसर्स की टीम पर बेस्ड है. उनकी टीम सिंघम की पत्नी अवनि को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलते हैं. वहीं. फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

Singham Again Box Office Collection Day 5: अजय देवगन और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. रिलीज के पांच दिन के अंदर ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित मूवी ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

सिंघम अगेन का कलेक्शन

सिंघम अगेन हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. 5 नवंबर को फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, पांचवें दिन मूवी ने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन 43 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक टोटल कमाई फिल्म ने 153.25 करोड़ कर ली है. वहीं, ग्लोबल लेवल पर फिल्म ने 213 करोड़ की कमाई कर ली है.

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्मों की लिस्ट-

  • तान्हाजी: 361 करोड़ रुपये
  • दृश्यम 2: 342.31 करोड़ रुपये
  • गोलमाल अगेन: 308.62 करोड़ रुपये
  • टोटल धमाल: 232.18 करोड़ रुपये
  • शैतान: 213.55 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 3 की टोटल कमाई

सैकनिलक की एक रिपोर्ट की मानें तो, पांचवें दिन भूल भुलैया 3 ने 13 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ का बिजनेस किया. अनीस बज्मी की फिल्म ने टोटल कमाई 137 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा नजर आए हैं. कार्तिक रूह बाबा के रोल में दर्शकों को इम्प्रेस करते दिखे.

Also Read- Singham Again Box Office Collection Day 4: बाजीराव सिंघम की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >