Singham Again Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की दहाड़, ओपनिंग डे पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अजय देवगन की मूवी सिंघम अगेन को चार स्टार दिए है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. अब ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है, इसकी जानकारी सामने आई है.

Singham Again Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें हो रही है. फाइनली दिवाली के खास मौके पर मूवी रिलीज हो गई है. दोनों मूवीज अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी का अगल पार्ट है. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन को लेकर एक्स पर ताबड़तोड़ रिव्यूज आने लगे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई करेगी, इसका अर्ली अनुमान आ गया है.

तरण आदर्श ने सिंघम अगेन को दिए इतने स्टार

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अजय देवगन की मूवी सिंघम अगेन का एक शब्द में रिव्यू किया है. तरण ने लिखा, कमाल का. ड्रीम कास्ट. जबरदस्त एक्शन, सेकेंड हाफ सुपर है. अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने ब्रांड सिंघम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. एंड में एक बड़ा सरप्राइज है. उन्होंने फिल्म को चार स्टार दिया है. फिल्म की कहानी रामायण पर बेस्ड है, जिसमें अजय के अलावा दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ है.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी सिंघम अगेन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पहले दिन मूवी सिंघम अगेन 35 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. कहा जा रहा है कि फिल्म 3500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करेगी और इसके कलेक्शन में इजाफा होगा. मूवी का रन टाइम 2 घंटे है. मूवी में सलमान खान सरप्राइज एलीमेंट है. सलमान, चुलबुल पांडे के किरदार में दिखे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, ये फिल्म अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही है. इसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, तृप्ति डिमरी हैं. इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज है.

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

Also Read- Singham Again First Review: सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू, देखने की है प्लानिंग तो पहले जान लें कैसी है ये फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >