Sikandar Teaser: सलमान खान के पावर पैक एक्शन फिल्म को बनाएगा सुपरहिट, सिकंदर का धांसू टीजर आउट

Sikandar Teaser: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर का मोस्ट अवेटेड टीजर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. इसमें भाईजान जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Sikandar Teaser: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! सिकंदर का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें सलमान खान को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. वह दुश्मनों का खात्मा कर रहे हैं. टीजर के पहले फ्रेम से, सिकंदर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लेता है.

सिकंदर का टीजर आउट

एक मिनट और 21 सेकंड का टीजर हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों में बदल जाता है, जिसमें सलमान को उनके सिग्नेचर लार्जर-दैन-लाइफ अवतार में दिखाया गया है. अपने ट्रेडमार्क स्वैगर के साथ, वह अकेले ही कई विरोधियों को ढेर कर देते हैं. टीजर में कई धांसू डायलॉग भी है, जिसमें “कायदे में रहो फायदे में रहोगे” और “इंसाफ नहीं हिसाब करने आया हूं” शामिल है. सिकंदर का टीजर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”सलमान भाई की यह फिल्म सुपरहिट होने वाली है… मजा आ गया धांसू एक्शन देखकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या फाड़ू एक्शन है सिकंदर में… ईद के मौके पर जरूर इसे एंजॉय करूंगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी सिकंदर.”

इतने करोड़ के बजट में बनी है सिकंदर

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 400 करोड़ रुपये के करीब है. सलमान खान के अलावा फिल्म में ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है. अन्य कलाकारों में प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल, किशोर और शरमन जोशी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >