Sikandar: इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई सिकंदर, सलमान खान का स्टारडम भी नहीं कर पाया कमाल

Sikandar: ईद के मौके पर रिलीज होने वाली भाईजान की फिल्म, सिकंदर का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अफसोस फिल्म फैंस के उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गयी. फिल्म ने 8 दिनों के अंदर केवल 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है 5 ऐसी वजह जिसके कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह मात खाई.

Sikandar: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते नजर आये. रिलीज से पहले माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करेगी, हालांकि क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. सिकंदर ने संघर्ष करते हुए दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं किन 5 कारणों से यह डिजास्टर साबित हुई.

पुरानी स्टोरी और खराब निर्देशन

पुरानी स्टोरीलाइन और सही से स्क्रिप्ट पर काम न करने की वजह से सिकंदर ऑडियंस को आकर्षित करने में असफल रही. सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस भी एक्शन ड्रामा को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाई. कई सिनेमा प्रेमियों को ऐसा भी लगा कि सुपरस्टार पूरी फिल्म में थके हुए लग रहे थे और एक्शन सीन्स में काफी अकड़ गए थे.

कमजोर तरीके से डायलॉग प्रेजेंट करना

केवल स्टोरी ही नहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. फिल्म में कई बड़े कलाकार थे, लेकिन उनके डायलॉग्स बोलने का तरीका काफी खराब और पेचीदा था. कुछ एक्टर्स की डायलॉग डिलीवरी बेहद कमजोर रही, जिससे कैरेक्टर के इमोशंस दर्शकों तक सही तरीके से पहुंच नहीं पाए.

हाइप क्रिएट नहीं कर पाया सिकंदर का एक भी गाना

फिल्म में ‘सिकंदर नाचे’, ‘जोहरा जबीन’ और ‘हम आपके बिना’ जैसे अच्छे गाने थे, लेकिन यह चार्टबस्टर पर ट्रेंडिंग में जगह नहीं बना पाया. फिल्म सलमान के पहले की आइकोनिक गानों का सिलसिला जारी नहीं रख पाया.

सुपरस्टार सलमान का क्रेज कम होना

फैंस के बीच दबंग खान का क्रेज और इन्फ्लुएंस दिन प्रतिदिन कम होते जा रहा है. साल 2017 में निकली हिट फिल्म टाइगर जिंदा है के रिलीज के बाद एक्टर ने एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है. सिनेमाप्रेमी उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और उनमें से कुछ उन्हें बजरंगी भाईजान जैसी भूमिकाएं निभाते हुए देखना चाहते हैं.

दर्शकों की रुचि में बदलाव आना

सिकंदर का निराशाजनक प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि सितारों पर निर्भर रहने से ज्यादा बेहतर स्क्रिप्ट की जरूरत है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठंडा प्रदर्शन दर्शाता है कि दर्शकों की पसंद में स्टार पावर की तुलना में अच्छी कहानी को तरजीह देने में बदलाव आया है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: दुनिया भर में सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, नहीं तोड़ पाई एम्पुरान का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >