1 जनवरी से 21 जनवरी तक शराब को हाथ नहीं लगाते थे Shammi Kapoor, पत्नी नीला देवी ने इसके पीछ बताई ये वजह

नीला देवी ने इंटरव्यू में बताया कि काफी ज्यादा ड्रिंक और स्मोकिंग करते थे. उनके मना करने पर वो नहीं सुनते थे. लेकिन कुछ खास दिनों में वो नहीं पीना चाहता था. हर साल की तरह उन्होंने 1 जनवरी से 21 जनवरी तक कभी शराब नहीं पी.

Shammi Kapoor Neila Devi: बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) आज हमारे बीच नहीं है. शम्मी कपूर अपने यूनिक डांस स्टाइल के लिए जाने जाते थे. फैंस को उनका ‘चाहे मुझे कोई जंगली कहे’ गाना आज भी जुबां पर याद है. फिल्मों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे. गीता बाली की मौत के बाद उन्होंने नीला देवी (Neila Devi) से शादी किया था. अब एस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति के बारे में खुलकर बाते की.

नीला देवी को ऐसे प्रपोज किया था शम्मी कपूर ने

नीला देवी से शम्मी कपूर ने साल 1969 में शादी किया था. शादी का प्रपोजल उन्होंने फोन पर नीला देवी को दिया था. ईटाइम्स से बीतचीत में उन्होंने बताया कि, उन्होंने उस कॉल के दौरान ना केवल शादी का प्रस्ताव रखा, बल्कि अपने स्कूल, गर्लफ्रेंड, गीता बाली से शादी, बच्चों के बारे में लगभग सब कुछ बता दिया. हमने 4 से 5 घंटे बात की. बेशक, उसने मुझसे मेरे बारे में भी पूछा.

1 जनवरी से 21 जनवरी तक शराब नहीं पीते थे एक्टर

नीला देवी ने इंटरव्यू में बताया कि वो काफी ज्यादा ड्रिंक और स्मोकिंग करते थे. उनके मना करने पर वो नहीं सुनते थे. लेकिन कुछ खास दिनों में वो नहीं पीना चाहता था. हर साल की तरह उन्होंने 1 जनवरी से 21 जनवरी तक कभी शराब नहीं पी. गीता बाली 1 जनवरी को बीमार हो गई थीं और 21 जनवरी को उनका निधन हो गया था. नीला देवी ने बताया कि वो दिन में करीब 100 सिगरेट पी जाते थे. इसी वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे.

Also Read: Dharmendra: जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का छलका था दर्द, कहा था- कम सुंदर हो सकती हूं पर…
शम्मी कपूर की फिल्में

बता दें कि 21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी ने 12 अगस्त 2011 को आख़िरी सांस ली. 1960 के दशक में शम्मी कपूर ने जंगली, कश्मीर की कली, तीसरी मंजिल और प्रिंस जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया. 1971 में अंदाज़ के बाद, वह सहायक भूमिकाओं में चले गए. अपने करियर की दूसरी पारी में, उन्होंने विधाता, बेताब, मेंहदी और ये है जलवा सहित सौ से अधिक फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म-रॉकस्टार-उस साल बाद में रिलीज़ हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >