Shaitaan: आर माधवन का पहला लुक देख डर जाएंगे, नीली आंखों में बेहद भयानक दिखे एक्टर, बोले- ‘मैं हूं शैतान’

Shaitaan: जब पिछले दिनों अजय देवगन ने शैतान का टीजर शेयर किया था, तब से फैंस काफी उत्सुक हैं. अब आर माधवन का शैतानी लुक रिवील कर दिया गया है. इस लुक में आर माधवन नीली आंखों के साथ एक भयानक अंदाज में नजर आ रहे है.

Shaitaan: अजय देवगन हाल ही में अपनी फिल्म ‘शैतान’ के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका भी हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म से ज्योतिका का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, और आज आर माधवन का लुक भी रिवील किया गया. इस लुक में आर माधवन नीली आंखों के साथ एक भयानक अंदाज में नजर आ रहे है. लोगों को इनका यह भयानक लुक काफी पसंद आ रहा है. यह लुक आर माधवन के पहले किसी फिल्मी लुक से काफी अलग है. कहा जा रहा है कि एक्टर इसमें खलनायक के रोल में दिखेंगे.

आर माधवन का लुक हुआ रिवील
जब पिछले दिनों अजय देवगन ने शैतान का टीजर शेयर किया था, तब से फैंस काफी उत्सुक हैं. अब आर माधवन का शैतानी लुक देख यूजर्स फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हो गए है. एक यूजर ने लिखा, ‘शैतान की शैतानी शुरू.’ एक यूजर ने लिखा, माधवन को ऐसे लुक में सोच नहीं सकता. एक यूजर ने लिखा, फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा, मैडी का ये लुक काफी भयानक है.

क्या है शैतान की कहानी
फिल्म “शैतान” की कहानी अच्छाई और बुराई की जीत पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक पूरे परिवार को धर्म पर विश्वास है, जबकि एक व्यक्ति शैतानी शक्तियों में विश्वास रखता है. फैंस ने फिल्म की पहली झलक देखने के बाद से काफी उत्सुकता जताई हैं.

Also Read: Exclusive: कब आएगी अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम 3’? रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस साल के अंत तक…

विकास बहल करेंगे इस फिल्म का निर्देशन
यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है और इस फिल्म को एक गुजराती फिल्म “वश” का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है. इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे अजय देवगन और आर माधवन. फिल्म का निर्देशन विकास बहल संभाल रहे हैं. इससे पहले विकास बहल ने कई सुपरहिट फिल्में जैसे सुपर 30, गणपथ 1 और क्वीन का भी निर्देशन संभाला था.

पहली बार साथ में नजर आएंगे अजय देवगन और आर माधवन
फिल्म “शैतान” में पहली बार साथ काम करते हुए अजय देवगन और आर माधवन नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन और ज्योतिका शादीशुदा जोड़े के रूप में होंगे, जबकि जानकी बोदीवाला और अंगद राज उनके बच्चों की भूमिका में नजर आएंगे. आर माधवन को इस फिल्म में काला जादू का इस्तेमाल करने वाले विलेन के रूप में दिखाया जाएगा. इस फिल्म को 8 मार्च को रिलीज करने का प्लान बनाया गया है.

भोला में आखिरी बार नजर आए थे अजय देवगन
आखिरी बार अजय देवगन भोला में नजर आए थे. इस फिल्म में तब्बू और अजय लीड रोल में थे. यह 2019 में आई फिल्म तामिल फिल्म “कैथी” का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में भोला कैद से 10 साल बाद छुट कर अपनी बेटी से मिलने के लिए घर जाता है, हालांकि, उसकी यात्रा इतनी सरल नहीं होती है. उसे कई कठिनाईयों और मौत का सामना करना पड़ता है.

Also Read: Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर, सामने आया खूंखार लुक, आप भी देखें

अजय देवगन के आनेवाले प्रोजेक्ट्स
अजय देवगन 2024 में कई फिल्मों में नजर आएंगे. फैंस सिंघम अगेन के लिए काफी उत्सुक हैं. इस फिल्म में अजय और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में होंगे और फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है. इस फिल्म की कहानी वहीं शुरू होगी जहां “सूर्यवंशी” खत्म हुई थी. फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. इसके अलावा अजय रेड 2, मैदान और औरों में कहां दम था में नजर आएंगे. उन्होंने अपने करियर में 100 से भी अधिक फिल्में की है. अजय ने बॉलीवुड में अपना 32 साल पूरा कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >