Shaitaan OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी शैतान, लेटेस्ट अपडेट आया सामने

Shaitaan OTT Release: अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका स्टारर मूवी फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है.

Shaitaan OTT Release: अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोधिवाला और अंगद राज स्टारर फिल्म शैतान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. विकास बहल निर्देशित मूवी को लेकर रिव्यूज आ रहे हैं.

फिल्म शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रिमेक है. इसमें आर माधवन ने विलेन का रोल प्ले किया है. इस रोल में माधवन को सराहना मिल रही है.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के डिजिटल अधिकार स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स ने हासिल किए है. तो ज्यादा चांस है कि ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि आधिकारिक अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में शैतान रिलीज होने के दो महीने बाद ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध होगी. फिलहाल आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि माधवन, अजय देवगन के घर थोड़ी देर के लिए आता है और फिर वापस जाने से इनकार कर देता है. वो अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर लेता है. उसके बाद माधवन उसकी बेटी को परिवार के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने फिल्म में काम करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपए लिए है. जबकि माधवन को 10 करोड़ रुपये मिले है. हालांकि इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिल्म शैतान को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाणित किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में चार संशोधन और एक कट प्राप्त मिला है.

हाल ही में अजय देवगन की फिल्म मैदान का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. मूवी में अजय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखेंगे.

मैदान में अजय के साथ-साथ प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने काम किया है. मैदान 23 जून को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Shaitaan Movie Review: माधवन के उम्दा परफॉर्मेंस के बावजूद… बेदम है यह शैतान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >