Shaitaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

1 / 1
Shaitaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Shaitaan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 2: फिल्म शैतान एक लंबे इंतजार के बाद 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Shaitaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान को रिलीज हुए दो दिन हो है. फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्म शैतान को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का खूब सारा प्यार मिल रहा है. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट की मानें तो, मूवी न दूसरे दिन सभी भाषाओं में 16.01 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

अबतक शैतान ने कुल 33.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. विकास बहल की थ्रिलर फिल्म वश नाम के गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक माना जाता है.

माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म शैतान की कमाई में इजाफा होगा. बता दें कि फिल्म में माधवन विलेन के किरदार में अपना जादू सबपर चलाने में कामयाब रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान की पहले दिन की कमाई दृश्यम 2 की ओपनिंग के बराबर है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये कमाए का बिजनेस किया था. हालांकि दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने पीटीआई से कहा था कि “ऐसा नहीं है कि हम (सुपरस्टार) डरावनी फिल्में नहीं करना चाहते हैं. अगर हमें कुछ दिलचस्प मिलता है, तो क्यों नहीं?

अजय ने आगे कहा, मुझे यह शैली पसंद है और मैं इसे फिर से तलाशने का इंतजार कर रहा था.जब मैंने ‘भूत’ की तो हमें बहुत सराहना मिली, उसके बाद मुझे इस शैली की कोई भी स्क्रिप्ट अच्छी नहीं मिली.”

अजय की आखिरी फिल्म भोला थी, जिसमें उनके साथ तब्बू थी. फिल्म ने अपने पहले दिन 11 करोड़ रुपये कमाए. अपने नाटकीय प्रदर्शन के दौरान 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

आर माधवन पिछली बार फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफ़ेक्ट और धोखा राउंड डी कॉर्नर में नजर आए थे. रॉकेट्री ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स सीरीज द रेलवे मेन में दिखाई दिए थे.

Shaitaan OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी शैतान, लेटेस्ट अपडेट आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >