‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट

Sara Arjun: ‘धुरंधर 2’ की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने पिता राज अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता का श्रेय पिता को दिया. पिता ने भी जवाब में प्यार और गर्व जताते हुए इसे रूह से जुड़ा रिश्ता बताया.

Sara Arjun: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 भले ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता हासिल कर रही हो, लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी एक भावुक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. फिल्म में यालीना का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन इन दिनों अपनी सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अपने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है.

पिता राज अर्जुन के लिए इमोशनल पोस्ट

सारा अर्जुन ने अपने पिता राज अर्जुन के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और भावुक नोट साझा किया है. इस वीडियो में राज अर्जुन अपनी बेटी के लिए एक कविता सुनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि 2005 में सारा के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

बेटी ने जताया आभार

सारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने पिता से जीवन के असली सबक सीखे हैं, किताबों से नहीं बल्कि उनकी खामोशी से. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें कभी बड़े शब्द नहीं दिए, लेकिन जीने का सही तरीका जरूर सिखाया. सारा ने यह भी लिखा कि अगर वह आज कुछ भी हासिल कर पा रही हैं, तो वह उनके पिता के सब्र और संघर्ष की वजह से है.

‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’

अपने पोस्ट में सारा ने बेहद भावुक होकर लिखा कि वह अपने पिता की सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि उनकी कहानी का सबसे सच्चा हिस्सा हैं. उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींचा और फैंस ने इसे बेहद प्रेरणादायक बताया.

पिता का दिल छू लेने वाला जवाब

सारा के पोस्ट पर राज अर्जुन ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि कुछ रिश्ते बिना कहे ही समझ लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि सारा उनकी रूह का हिस्सा हैं और उन्हें हमेशा अपनी बेटी पर गर्व रहेगा. उनके इस जवाब ने इस भावनात्मक बातचीत को और खास बना दिया.

फिल्म की सफलता के बीच भावनात्मक पल

जहां एक ओर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दर्ज कर रही है, वहीं सारा और उनके पिता के बीच यह भावनात्मक जुड़ाव लोगों के दिलों को छू रहा है.

यह भी पढ़ें: कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >