Sara Ali Khan Dating: पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान की लव स्टोरी का खुला पन्ना, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Sara Ali Khan Dating: सारा अली खान का एक मिस्ट्री मैन संग गुरुद्वारे से बाहर आते वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे अर्जुन प्रताप बाजवा संग डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं.

Sara Ali Khan Dating: पटौदी खानदान की लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अपनी फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ के लिए सुर्खियों में थीं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में उनके को-एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई. अब एक बार फिर सारा चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा एक गुरुद्वारे से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और उनके साथ दिखाई दे रहे हैं एक मिस्ट्री मैन, जिनकी पहचान अर्जुन प्रताप बाजवा के रूप में हुई है.

वीडियो में सारा को सफेद सलवार कमीज और सिर पर दुपट्टा डाले नंगे पैर बाहर आते देखा गया, वहीं अर्जुन कैजुअल ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट और ट्रैक पैंट्स में नजर आए. दोनों को साथ देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहों को और हवा दी है. हालांकि, अब तक ना सारा और ना ही अर्जुन ने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान दिया है.

यह भी पढ़े: South OTT Releases: ‘सैयारा’ के बाद अब OTT पर दमदार साउथ मूवीज की बारी, फैमिली ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक, जानें क्या-क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >