Sara Ali Khan की महंगी ड्रेस पर गिरा जूस, एयर होस्टेस पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, वीडियो देख फैंस के आने लगे ऐसे रिएक्शन

सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा, जिसपर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में सारा काफी गुस्से में दिख रही है. आखिर ऐसा क्या कहा, जिसके कारण एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया.

Sara Ali Khan Video: सारा अली खान अपने वीडियो से फैंस को एंटरटेन करती रहती है. सारा बहुत ही प्यार से अपने फैंस से मिलती हैं और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाती है. एक्ट्रेस बहुत ही जॉली नेचर की है और ये अक्सर उनके वीडियोज में झलक जाता है. सोशल मीडिया पर इस समय जरा हटके जरा बचके एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो काफी गुस्से में दिख रही है. हमेशा जॉली मूड में रहने वाली सारा के साथ ऐसा क्या हो गया, जिसकी वजह से उन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आ गया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला.

एयर होस्टेस ने गिराया सारा अली खान की ड्रेस पर जूस

सारा अली खान के एक वीडियो ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में सारा फ्लाइट के अंदर दिख रही हैं. उन्होंने पिंक आउटफिट पहना है और वो काफी गुस्से में दिख रही है. गलती से एक एयर होस्टेस ने एक्ट्रेस की महंगी ड्रेस पर जूस गिरा दिया. इस वजह से वो काफी नाराज हो गई और ये उनके चेहरे से साफ दिख रहा है. सारा की ड्रेस पर जैसे ही जूस गिरता है, वो अपने सीट से गुस्से में उठती है और उस एयर होस्टेस को घूरती हुई वॉशरूम चली जाती है. वीडियो को voompla ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

Also Read- Ae Watan Mere Watan OTT: जानें कब और कहां देखें सारा अली खान की ‘ऐ वतन मेरे वतन’

Also Read- VIDEO: सारा अली खान या सारा तेंदुलकर? किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? हो गया खुलासा

वीडियो पर फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

सारा अली खान के वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे तो मूवी सीन लग रहा. एक यूजर ने लिखा, सबकी तरह सारा भी एक नॉर्मल इंसान है. वहीं, अगर एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा पिछली बार मर्डर मुबारक में नजर आई थी, जिसमें उनका अलग अवतार फैंस को देखने मिला. उनकी अमकमिंग प्रोजेक्ट में मेट्रो इन दिनों में दिखेंगे. मूवी में पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख भी काम कर रहे हैं. फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करने वाली है. हालांकि इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >