Sanjay Dutt Anniversary: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खास पल फैंस के साथ साझा किया है. संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त के साथ शादी की 18वीं सालगिरह मनाते हुए सोशल मीडिया पर कई यादगार तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं.
पत्नी और बच्चों के साथ शेयर की खास तस्वीरें
संजय दत्त द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पति-पत्नी के बीच की गहरी बॉन्डिंग साफ झलक रही है. कहीं दोनों साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं तो कहीं परिवार के साथ खूबसूरत पल कैद किए गए हैं. एक तस्वीर में संजय और मान्यता अपने जुड़वा बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत रही है. इन तस्वीरों में परिवार की खुशी और सुकून साफ महसूस किया जा सकता है.
मान्यता के लिए संजय दत्त का भावुक नोट
तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने जो कैप्शन लिखा, वह हर किसी को भावुक कर देने वाला है. उन्होंने लिखा कि मान्यता हमेशा उनकी ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रहीं. मुश्किल वक्त में चट्टान की तरह सहारा दिया और जब वह टूटे, तब उन्हें संभाला. संजय ने यह भी कहा कि मान्यता ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा- प्यारे बच्चे दिए और वे दोनों एक टीम की तरह हर चुनौती का सामना करते हैं. पोस्ट के अंत में उन्होंने प्यार भरे शब्दों के साथ ‘जय भोलेनाथ’ भी लिखा.
संजय और मान्यता की लव स्टोरी
करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी. शादी के दो साल बाद, 2010 में, दोनों जुड़वा बच्चों,एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बने.
यह भी पढ़ें: तीसरे बुधवार को भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, 314 करोड़ का आंकड़ा पार
