Samantha Ruth Prabhu: तलाक के बाद पहली बार सामंथा ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा पहला प्यार…

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामांथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू में अपने पहले प्यार और लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामांथा रुथ प्रभु पिछले कई वक्त से मायोसाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित थीं, जिसकी वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री से एक साल दूर थीं. हालांकि, वह आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन राज डीके ने किया था. इसी बीच एक्ट्रेस ने फिल्म में वापसी को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है. साथ ही उन्होंने अपने पहले प्यार के बारे में भी खुलासा किया है.

इन फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगी सामांथा

सामांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में न्यूज24 के साथ बातचीत के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वह बहुत जल्द बत्तौर निर्माता ‘बंगाराम’ फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं. इसके अलावा वह अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ को भी प्रोड्यूज करने वाली हैं. मालूम हो कि यह सीरीज अभी प्रोडक्शन फेज में चल रहा है.

क्या है सामंथा का पहला प्यार?

सामांथा रुथ प्रभु ने इसी इंटरव्यू में आगे अपने पहले प्यार पर भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘मुझे जल्द ही रक्त ब्रह्मांड को खत्म करके दूसरी फिल्मों का काम पूरा करना है, जो अगले महीने में रिलीज होने वाली हैं. एक या दो महीने में बहुत काम हैं जो खत्म करने हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्मों से मेरी दूरी अब खत्म हो चुकी. यह मेरा पहला प्यार है.’

लव लाइफ पर क्या बोलीं सामांथा रुथ प्रभु?

सामांथा रुथ प्रभु ने इंटरव्यू में अपने लव लाइफ पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘सामांथा सिंगल हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा अपनी लव लाइफ के बारे में किसी से बात करूंगी. ये ये मेरी जिंदगी का हिस्सा है, मैंने इसे बहुत ही निजी रखने के बारे में सोचा है. मैं इसके बारे में दोबारा बात नहीं करूंगी.’

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >